Aarti Singh Rao : फसलां मै बीमारियां सै किता नुकसान हो सकै सै – आरती सिंह राव

0
155
महिलाओं के साथ बैठक ठेठ हरियाणवी भाषा में हाल-चाल पूछती आरती सिंह राव।
महिलाओं के साथ बैठक ठेठ हरियाणवी भाषा में हाल-चाल पूछती आरती सिंह राव।
  • आरती सिंह राव ने अपनों के बीच बैठक ठेठ हरियाणवी भाषा में की बात

Aaj Samaj (आज समाज),Aarti Singh Rao ,नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ : अपनों के बीच बैठकर किसी विषय को लेकर अपनी हरियाणवी भाषा में बातचीत हो तो एक अलग ही आनंद होता है। आरती सिंह राव ने महिलाओं में बैठ कर ठेठ हरियाणवी में बात की तो वहां उपस्थित महिलाओं ने भी उनकी बातों में रस लेते हुए माहौल को पूरी तरह से हरियाणवी बना दिया।

हुआ यूं कि शनिवार को गांव रामबास में स्व. चितरू राम व भाती देवी की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के बाद वे उनके स्टाफ में कार्यरत पुलिस मुलाजिम सतबीर सिंह के आवास पर पहुंच गई। वहां जाकर वे सतबीर सिंह के परिवार की महिलाओं में जाकर बैठ गई। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से पूछा की माताजी बाजारा क मण किला बैठगा, इस बार फसलां मै बीमारियां सै किता नुकसान हो सके सै। अगेता बाजार तो लावणी आ रा है, इधर पछेता कब तक लावणी आवगा । उपस्थित महिलाओं ने उनकी हरियाणवी भाषा में फसलों के बारे में पूछी गई जानकारी को सुनकर आरती राव से खुलकर बातचीत की।

अपने बीच पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राव बिरेंद्र सिंह की पोती व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की पुत्री आरती सिंह राव को पाकर महिलाएं गदगद हो गई। उन्होंने आरती सिंह राव से बाजारे की फसल को लेकर खुलकर अपने विचार सांझा किए तथा आज-कल फसलों में किसानों को हो रहे नुकसान से पूर्ण अवगत करवाया। इस मौके पर कुसुमलता, रामदेवी, रेवती, राजबाला, कृष्णा, बनारसी देवी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।

यह भी पढ़ें : Karnal News : करनाल के सौ से अधिक पत्रकारों ने हरियाणा विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखी

यह भी पढ़ें : National Artists Camp : कलाग्राम, चण्डीगढ़ मे ” नेशनल आर्टिस्ट्स कैंप” में पहुंचे रोहतक के शक्ति सिंह अहलावत।

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE