हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप AAP Will Elections On 68 Seats

0
446
AAP Will Elections On 68 Seats
AAP Will Elections On 68 Seats

AAP Will Elections On 68 Seats

आज समाज डिजिटल, अंबाला:
AAP Will Elections On 68 Seats : पांच राज्यों में चुनाव होने के बाद अब आम आदमी पार्टी ने गुजरात और हिमाचल में चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी का कहना है कि वह हिमाचल की 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यह घोषणा मंत्री सत्येंद्र जैन ने की।

नया स्लोगन- पंजाब जीता, अब हिमाचल की बारी

पार्टी के वरष्ठि नेता सत्येंद्र जैन ने ट्वीट कर लिखा है, पंजाब जीता, अब हिमाचल की बारी। आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जैसे पंजाब में जीत दर्ज की है वैसे ही हिमाचल में भी जीत दर्ज करेंगे। प्रदेश की जनता यहां की राजनीति से दु:खी हो चुकी है, हम काम पर वोट मांगेंगे। इस बीच देखा जाए तो आज आम आदमी पार्टी की हिमाचल प्रदेश इकाई की ओर से पंजाब की जीत पर विजय यात्रा निकाली थी, जिसकी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन ने अगुआई की।

अब हिमाचल में होगा दिल्ली मॉडल पेश

उन्होंने पंजाब में एतिहासिक जीत पर कहा कि पहले नाम पर चुनाव होता था, अब काम पर चुनाव हुआ है। दिल्ली मॉडल को चुना गया है। अब हिमाचल में दिल्ली मॉडल पेश करेंगे। हिमाचल में सरकार बनाएंगे। स्वास्थ्य और शिक्षा में हिमाचल में काम नहीं हुआ है। हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस को सत्ता से बाहर करेंगे। बताते चलें कि हिमाचल प्रदेश में फिलहाल भाजपा के जयराम ठाकुर की सरकार है।

भाजपा के पास 44 सीटें हैं तो कांग्रेस का 21 सीटों पर कब्जा है। तीन सीटों पर निर्दलीय हैं। बताया जाता है कि 2008 के परिसीमन के बाद से हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए कुल 68 सीटों पर चुनाव होते रहे हैं। 17 निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं और 3 निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

गुजरात निकाय चुनाव में था आप का अच्छा प्रदर्शन

पंजाब में प्रचंड जीत के बाद पार्टी अब हिमाचल प्रदेश और गुजरात चुनावों पर पूरा फोकस बनाए हुए है। गुजरात के निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी अच्छा प्रदर्शन कर चुकी है। वहीं पंजाब चुनाव में प्रचंड जीत का फायदा हिमाचल प्रदेश में मिलने की उम्मीद भी लगा रही है। पंजाब की कई विधानसभा हिमाचल प्रदेश की सीमा से भी लगती हैं।

AAP Will Elections On 68 Seats

Also Read : दोस्त से मांगा ट्राला, कर्ज उतारने के लिए बेच दिया Trolley Sale Case

Also Read : अध्यापक से साइबर ठग ने ठगे 3 लाख 56 हजार रुपये Cyber Thugs

SHARE