अगले साल आने लगेगा एसवाईएल से पानी, अगली सरकार आप की: सुशील गुप्ता AAP Says-SYL Water Next Year

0
342
syl kejriwal
syl kejriwal

आज समाज डिजिटल, कुरुक्षेत्र:
AAP Says-SYL Water Next Year: आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए एसवाईएल बड़ा मुद्दा बन गया है। हरियाणा में सियासत जमाने निकले केजरीवाल के लिए यह जमीन तलाशनी जरूरी भी है। अभी तक पार्टी पंजाब और हरियाणा के लिए एक राय नहीं बना पाई है। दूसरी ओर यदि बात करें तो भाजपा, कांग्रेस और इनेलो के लिए केजरीवाल की घेराबंदी में ये मुद्दा काम आएगा।

बनाती-गिराती रही है एसवाईएल AAP Says-SYL Water Next Year

कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता ने दावा कर दिया कि अभी पंजाब में सरकार बनाई है। 2024 में हरियाणा में सरकार बना रहे हैं और 2025 में एसवाईएल नहर से पानी हरियाणा के हर क्षेत्र में पहुंचेगा। यह गारंटी है, वादा नहीं। पंजाब और हरियाणा का पानी का विवाद चल रहा है। केंद्र से लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट भी गया, लेकिन इसका समाधान नहीं हो पाया। हरियाणा को आज भी पानी का इंतजार है, जबकि पंजाब शुरू से ही खिलाफ है। इसी मुद्दे पर पंजाब और हरियाणा में कई बार सरकारें बनी तो कई बार बाहर भी हुई।

एसवाईएल के मुद्दे पर फंसी आप AAP Says-SYL Water Next Year

हर बार चुनाव में यह बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनता आया है। अब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछली सरकारों की तर्ज पर हरियाणा को पानी नहीं देने का राग अलापना मुद्दे को हवा दे रहा है। केजरीवाल के लिए दुविधा यह है कि पंजाब में उनकी पार्टी की सरकार है और हरियाणा में भी सत्ता की चाह रखते हैं। पंजाब में सरकार बनते ही हरियाणा में भी आप का संगठन बढ़ना शुरू हो गया, लेकिन अब एसवाईएल के मुद्दे पर पार्टी फंस गई है।

खुद हरियाणा के हैं केजरीवाल, इसलिए असमंजस AAP Says-SYL Water Next Year

केजरीवाल के लिए मुश्किल यह है कि वह हरियाणा के हक की बात कहें या फिर पंजाब की, क्योंकि खुद केजरीवाल हरियाणा के रहने वाले हैं। उनके लिए दिक्कत ये है कि इस मुद्दे पर क्या राय लेकर लोगों के बीच जाएं। हालांकि, पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता पहले कह चुके हैं कि 2024 में चुनाव में हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, इसके बाद पंजाब और हरियाणा के एसवाईएल के मुद्दे का हल किया जाएगा।

अलग राजधानी का आश्वासन दे रहे सुशील गुप्ता AAP Says-SYL Water Next Year

सुशील गुप्ता ने कहा कि साथ ही दोनों प्रदेशों को बजट देकर अलग अलग राजधानी बनाई जाएगी, लेकिन हरियाणा के हक की बात न कहने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और इनेलो नेता अभय सिंह केजरीवाल पर निशाना साध रहे हैं और उनको हरियाणा विरोधी बता रहे हैं। मुख्यमंत्री कह चुके हैं कि हमने पंजाब से पानी लेना है और दिल्ली को देना है, इसलिए केजरीवाल इस पर पहल करें। अब देखना यह है कि इस मामले से केजरीवाल किस तरह से पार पाएंगे।

Also Read: 22 आईपीएस और 2 एचपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण एवं नियुक्ति

Also Read: 75,500 लीटर ‘नकली‘ डीजल व 6 लाख से अधिक नकदी बरामद

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE