AAP Rajya Sabha Nomination List आप ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों का किया ऐलान

0
363
AAP Rajya Sabha Nomination List

AAP Rajya Sabha Nomination list आप ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों का किया ऐलान

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़ : 

AAP Rajya Sabha Nomination List : पंजाब से राज्यसभा के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने आज 5 नामों की घोषण कर दी है। इनमें क्रिकेटर हरभजन सिंह (Cricketer Harbhajan Singh), पंजाब आप सह प्रभारी राघव चड्ढा (Raghav Chadha), आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर संदीप पाठक (Sandeep Pathak) के नाम घोषित किए गए हैं। वहीं लिस्ट में शामिल दो नामों ने सभी को चौंका दिया है। जिसमें लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल (Ashok Mittal) और कृष्णा प्राण ब्रेस्ट कैंसर केयर चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) के नाम शामिल है।

हरभजन सिंह को बनाया जा सकता है खेल विश्वविद्यालय का प्रमुख

मालूम हो कि हरभजन सिंह के क्रिकेट से संन्यास के बाद से उनका राजनीति के क्षेत्र में आने की खूब चर्चा चल रही थी। सूत्रों का मानना है कि हरभजन को पंजाब में एक खेल विश्वविद्यालय का प्रमुख बनाया जा सकता है। वहीं संदीप पाठक की पंजाब जीत में बड़ी भूमिका है, बता दें कि वे लंदन से स्नातक हैं। पंजाब के विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटों पर कब्जा किया था। इस कारण से राज्यसभा की खाली हो रहीं पांच सीटों पर आप के प्रत्याशियों की जीत होनी तय है।

Also Read: BGMI Redeem Code Today 21 March 2022

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE