Aam Aadmi Party News : पल्हेड़ी गांव की जनता ने 28 जनवरी को अरविंद केजरीवाल जींद बदलाव जनसभा में जाने का दिया न्योता

0
96
Aam Aadmi Party News
  • गांव पल्हेड़ी की जनता ने अपने स्वयं के साधन से बदलाव रैली में शामिल होने का वायदा 
Aaj Samaj (आज समाज),Aam Aadmi Party News, पानीपत : आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल इस महीने के अंत में 28 जनवरी को अपना हरियाणा चुनावी अभियान शुरू करेंगे। 28 जनवरी को जींद में अरविंद केजरीवाल एक बदलाव जनसभा रैली को संबोधित करेंगे। यह बदलाव रैली अरविंद केजरीवाल द्वारा हरियाणा चुनाव अभियान की शुरुआत मानी जा रही है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक के आदेशानुसार हर गांव में इस बदलाव रैली का न्योता पहुंचाना है सभी गांव के मेंबर कमेटी सचिव अध्यक्ष के जिम्मे निमंत्रण देना लगाया गया है। आज प्रदेश सह सचिव सुखवीर मलिक ने गांव पल्हेड़ी मे ग्राम अध्यक्ष और सचिव सतीश त्यागी जिनको गांव की जिम्मेवारी दी गई है उनके सहयोग से  किया गया। सुखबीर मलिक ने बताया अपने पल्हेड़ी गांव में इन 21 मेंबर कमेटी का काम डोर टू डोर जाकर हर एक निमंत्रण देना होगा। एवं पार्टी की नीतियां को घर-घर तक पहुंचाना होगा जिससे आम आदमी पार्टी की सरकार आने में मदद मिलेगी। मलिक ने गांव पल्हेड़ी मे न्यू नव नियुक्त ग्राम सचिव सतीश त्यागी और कमेटी मेंबर के सहयोग से यह कार्य संपन्न किया। इस राहुल शर्मा, ताराचंद, महेश कुमार, नरेश कुमार, संजय कुमार, जसबीर सिंह, ओम प्रकाश मक्कड़, नीरज कुमार, रामनाथ, गुलाब सिंह, धर्मपाल, सुभाष, सतीश त्यागी, हरिंदर सिंह, कृष्ण लाल, राजेंद्र एक्स सरपंच, धर्मवीर त्यागी, जावेद सतीश त्यागी, धर्मवीर सिंह शिव कुमार व बहुत से मेम्बर मौजूद रहे। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य सुखबीर मलिक, देवेंन सलूजा सर्किल इंचार्ज, शीशपाल मलिक, सर्किल इंचार्ज कर्मवीर जाटल, राजेंद्र राठी होशियार सिंह वार्ड 6, संदीप मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
SHARE