अंग्रेजों के शासनकाल से भी ज्यादा तानाशाह रवैया अपना रही है केंद्र व हरियाणा सरकार “आप”

0
131
Aam Aadmi Party
Aam Aadmi Party

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
आम आदमी पार्टी द्वारा बीती 30 मार्च को शांति पूर्वक प्रदर्शन कर रहे नेताओं व कार्यकर्ताओं को सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर उन पर दर्ज किए गए मुकदमे निंदनीय है।

केंद्र व हरियाणा सरकार की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है: मंजू गुप्ता

Aam Aadmi Party
Aam Aadmi Party

गठबंधन की इस सरकार में सरेआम लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। उपरोक्त विचार आम आदमी पार्टी साऊथ हरियाणा की पूर्व संयुक्त सचिव पंकज बाला मालड़ा व पूर्व प्रदेश सचिव मंजू गुप्ता ने प्रैस के नाम जारी बयान में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि केंद्र व हरियाणा सरकार की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। जब बात खुद की पार्टी और मंत्रियों पर आती है तो नियमों को ताक पर रखकर आरोपितों को संरक्षण दिया जाता है। वहीं दूसरी पार्टी के नेताओं पर बिना आरोप सिद्ध हुए उन्हें जेल में डाल दिया जाता है। जो सरकार की तानाशाही को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपने विचार व्यक्त करने का हर नागरिक को अधिकार है।

लेकिन गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन करने पर भी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया जाता है। उन्होंने 30 मार्च को आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुशील गुप्ता सहित राज्य व जिलों के सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने के बाद भी उनके साथ धक्का मुक्की करना, हिरासत में लेना और कुछ नेताओं पर मुकदमा दर्ज करने की घोर निन्दा की है।

उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की जनता सरकार की तानाशाही को देख रही है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि या तो आप पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए मुकदमों को तुरंत प्रभाव से रद्द करें। अन्यथा जनता आने वाले विधानसभा चुनावों में किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों, सरपंचों सहित तमाम कमेरे वर्ग पर हुए लाठीचार्ज का हिसाब लेगी। जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें : मोटापे की सर्जरी से डायबिटीज के साथ लिवर रोगों में भी राहत

यह भी पढ़ें : अपने दांतों व मसूड़ों का ऐसे रखें ख्याल

यह भी पढ़ें : प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाए–एसएचओ

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE