Aam Aadmi Party : मुख्यमंत्री के गोद लिए गांव में आप नेता का जोरदार स्वागत

0
156
भाजपा का दामन छोड के आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए ग्रामीण।
भाजपा का दामन छोड के आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए ग्रामीण।
  • शिक्षा विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष सतबीर गोयत की जनसभा में उमड़ी भीड़
  • भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित सैकड़ों लोगों ने थामा आम आदमी पार्टी का हाथ

Aaj Samaj (आज समाज), Aam Aadmi Party, मनोज वर्मा, कैथल:
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के गोद लिए गांव क्योडक़ में आयोजित जनसभा में आम आदमी पार्टी के शिक्षा विंग के प्रदेश अध्यक्ष सतबीर गोयत का जोरदार स्वागत किया। गांव की धुम्मू पट्टी में आयोजित जनसभा में भाजपा के मंडल अध्यक्ष सहित सैकड़ों लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।

इस अवसर पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के शिक्षा विंग के प्रदेश अध्यक्ष सतबीर गोयत ने कहा कि भाजपा की केंद्र व हरियाणा सरकार को किसानों से कोई लेना-देना नहीं है। कभी चावल निर्यात पर प्रतिबंध तो कभी उसे हटाने का ड्रामा कर किसानों को लुटवाया जा रहा है।

अब जब अधिकतर धान कम रेटों पर पिट चुका है, अब सरकार कह रही है कि हमने बैन हटा लिया। अब इस बैन हटाए जाने का कुछ किसानों को फायदा होगा, लेकिन उन किसानों के नुकसान की भरपाई कौन करेगा? जो कम कीमत पर अपनी धान बेचकर जा चुके हैं। इसी प्रकार से सरकार से भर्तियों के लिए परीक्षाएं भी नहीं ली जा रही हैं। स्वयं सरकारी कर्मचारी दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए पकड़े जा रहे हैं।

सरकार किसानों व युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष समेत सैंकड़ो ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। क्योडक़ गांव में भाजपा के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुत्रा क्योडक़, सुशील कुमार, रोहित, दर्शन, जयपाल, पाला राम, राजेंद्र सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा को छोडकऱ आम आदमी पार्टी में आस्था जताई। आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष शिक्षा विंग मास्टर सतबीर गोयत के नेतृत्व में सभी ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। गोयत ने कहा कि भाजपा जजपा की सरकार ने पिछले 9 वर्ष के शासन काल मे आम जन मानस को परेशान करने का काम किया है।

मास्टर सतबीर गोयत ने कहा कि हमारी पार्टी में कोई ऊंच नीच, जाति पाति, परिवारवाद नाम की चीज़ नही है। यहां काम कर के दिखाने वाले कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को बराबर रखा जाता है। पार्टी में शामिल होने वाले लोगों को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE