Aaj Ka Mausam 1 February: बर्फबारी से गुलजार हिमाचल-कश्मीर, हरियाणा-पंजाब सहित कई जगह बारिश व ओलावृष्टि

0
112
Aaj Ka Mausam 1 February
बर्फबारी से गुलजार हिमाचल और जम्मू-कश्मीर, हरियाणा पंजाब सहित पूरे उत्तर भारत में बारिश के साथ ओलावृष्टि

Aaj Samaj (आज समाज), Aaj Ka Mausam 1 February, नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ बर्फबारी से पूरी तरह लद गए हैं, वहीं देश की राजधानी दिल्ली के अलावा हरियाणा-पंजाब सहित पूरे उत्तर भारत में हुई बारिश से सूखे जैसी खत्म हो गई है। उत्तर भारत के पहाड़ों से मैदानों तक बुधवार से शुरू हुआ बारिश व बर्फबारी का सिलसिला आज भी जारी है। शुक्रवार से मध्य पर्वतीय और मैदानी इलाकों में मौसफ साफ रहने का अनुमान है। तीन फरवरी से फिर बारिश बर्फबारी के आसार हैं।

  • हरियाणा के सभी जिलों में हुई बारिश 
  • अंबाला सहित कई जगह ओले गिरे
  • कांगड़ा व धर्मशाला में भी तेज बारिश
  • धौलाधार, त्रियुंड में ताजा हिमपात 

कोहरे से राहत, ठंड में इजाफा

हिमाचल में मनाली, चंबा, शिमला के आसपास के इलाके पूरी तरह बर्फ से गुलजार हो गए हैं। वहीं हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ में बारिश के साथ आज सुबह भारी ओलावृष्टि हुई। बारिश होने से बीते कई दिन से मैदानी इलाकों में पड़ रहे कोहरे से राहत मिली है। हालांकि ठंड में इजाफा हुआ है।

हिमाचल में आरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने हिमाचल में आज आरेंज अलर्ट जारी किया है और शिमला के कुफरी, नारकंडा, मनाली, लाहौल, स्पीति, कुल्लू, किन्नौर, सांगला वैली, छितकूल सहित मंडी के ऊंचाईं वाले इलाकों में भी बर्फबारी जारी है। बुधवार रात को हुई भारी ओलावृष्टि से शिमला सफेद हो गया था। हालांकि, अभी शहर को बर्फबारी का इंतजार है। यहां अभी हल्के फाहे ही गिरे हैं।

चांदी की तरह चमके कुफरी और नारकंडा, चूड़धार व हरिपुरधार में भी हिमपात

हिमाचल में जनवरी एक तरह से सूखा निकला है। प्रदेश में 99 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई है और 17 साल का रिकॉर्ड टूटा है। शिमला के कुफरी में अच्छी बर्फ गिरी है। फिसलन के चलते वाहन चालकों को परेशानी हुई। नारकंडा में ताजा हिमपात से घाटी चांदी की तरह चमक उठी है। सिरमौर जिले में हरिपुरधार क्षेत्र में बर्फबारी हुई है। यहां चूड़धार में भी हिमपात हुआ है।

सरसों और गेहूं के लिए बारिश वरदान

सरसों और गेहूं की फसलों के लिए यह बारिश वरदान से कम नहीं है। हिमाचल प्रदेश का किसान बागवान और आम लोग बारिश व बर्फबारी से खुश हैं। हरियाणा के सभी जिलों में बारिश हुई। अंबाला सहित कई जगह गुरुवार सुबह ओले गिरे, जिस कारण ठंड बढ़ गई है। प्रदेश के बहादुरगढ़ में 31.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों-पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, जींद, सिरसा, फतेहाबाद, पानीपत औश्र सोनीपत में आरेंज अलर्ट किया गया था।

मंडी में कार पर पत्थर गिरने से महिला की मौत

मंडी में चंडीगढ़ मनाली-नेशनल हाईवे पर महिला की मौत हो गई है। चलती कार पर यहां पहाड़ी से पत्थर गिरा और कार सवार महिला के सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। महिला अपनी तीन बहनों और भांजे के साथ कार में सवार थी। कांगड़ा में जहां धौलाधार, त्रियुंड में ताजा हिमपात हुआ है, वहीं, धर्मशाला शहर और निचले इलाकों में झमाझमा बारिश हुई है। बुधवार आधी रात से रुक-रुक कर जिले में तेज बारिश हो रही है। लगातार बारिश के चलते पहाड़ी सड़कों में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ा है।

यह भी पढ़ें:

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE