Aadhaar Card Update : ध्यान दें आधार महत्वपूर्ण दस्तावेज, इसलिए अपडेट करवाना आवश्यक, पते और पहचान का प्रमाण देकर करवाएं अपडेट

0
217
 ग्राम सचिवालय में आधार अपडेट करवाते लोग।
 ग्राम सचिवालय में आधार अपडेट करवाते लोग।
  • नियम : 8-10 साल पहले बनवाए गए आधार कार्ड को अपडेट करवाना आवश्यक

Aaj Samaj (आज समाज), Aadhaar Card Update, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :
अगर आपको आधार कार्ड बनवाए 8-10 वर्ष से अधिक समय हो गया है तो उसे अपडेट करवा लें। आधार कार्ड धारकों को अपने आधार कार्ड का अपडेशन करवाना आवश्यक है। अपने पते और पहचान का प्रमाण लेकर अपने नजदीकी आधार केंद्र से यह कार्य पूर्ण करवा सकते हैं। क्योंकि अब आधार कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेजों में शामिल है।

केंद्र सरकार ने आधार कार्ड के नियमों में संशोधन करते हुए कुछ बदलाव किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जारी गजट पत्र में प्रकाशित नोटिफिकेशन के मुताबिक आधार अपडेट होने से सेंट्रल आइडेंटी डाटा में इससे जुड़ी जानकारी रिपॉजिटरी में लगातार स्थिरता सुनिश्चित होगी। इस नोटिफिकेशन में कहा गया है कि आधार धारक आधार के नामांकन के तारीख से हर 8-10 साल पूरे होने पर कम से कम एक बार पहचान और निवास प्रमाण वाले दस्तावेजों का अपडेट करवा सकते हैं। इससे सीआईडीआर में आधार से जुड़ी जानकारी निरंतर आधार पर सटीक सुनिश्चित होगी।

आधार एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज

ग्राम सचिवालय में स्थित आधार केंद्र प्रभारी मंजीत डागर ने इस विषय में बताया कि वर्तमान समय में आधार एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। इसलिये अपडेट करवाना अनिवार्य है दस्तावेज अपडेट करने के लिए नागरिक अपने मूल दस्तावेजों के साथ आधार केंद्र पर जाकर फिंगरप्रिंट की सहायता से अपडेशन की प्रक्रिया करवा सकते हैं। उसके बाद ऑपरेटर नागरिक को एक रशीद भी देगा।

संबंधित व्यक्ति इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए किसी भी आधार नामांकन केंद्र पर भी जा सकते हैं। नई सुविधा प्रमाण पत्र जो नाम और फोटो युक्त तथा निवास प्रमाण पत्र जो नाम और फोटो युक्त दस्तावेज अपडेट कर सम्बंधित जानकारी को फिर से सत्यापित करवा सकते है

आधार महत्वपूर्ण दस्तावेज होने के कारण नागरिक इसमें अपना पता और मोबाइल नंबर हमेशा अपडेट रखें। समय-समय पर लोगों को इस विषय में जागरूक भी किया जाता है। आधार अपडेशन के लिए वर्तमान में आधार अपडेट को लेकर विशेष अभियान भी चलाए जा रहे हैं ताकि नागरिकों को आधार अपडेशन अपडेट कराने में किसी प्रकार की असुविधा का को फिर से सत्यापित करवा सामना न करना पड़े।

यूआईडीएआई ने आधार कार्ड अपडेट करवाने को पहले भी किया था आग्रह जानकारी अपडेट करने को लेकर आधार एनरोलमेंट और अपडेट रेगुलेशंस के प्रावधान में बदलाव किया गया है। आधार नंबर जारी करने वाली संस्था यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी यूआईडीएआई ने लोगों से आग्रह किया है कि अगर उन्हें आधार संख्या लिए 8-10 साल से अधिक हो गए हैं और उन्हें उन्होंने संबंधित जानकारी का दोबारा अपडेट नहीं कराया है, वे पहचान और निवास प्रमाण के दस्तावेजों के साथ आधार को अपडेट करवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : School education minister kanwarpal : जगाधरी शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा में उमड़ा हजारों का जनसैलाब : स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल

यह भी पढ़ें : Vicepresidente Maestro Satbir Goyat : महंगे बिजली बिलों से परेशान लोगों ने जलाए बिजली बिल : सतबीर गोयत

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE