A female employee stopped the robbery in the hotel: एक महिला कर्मचारी ने होटल में चल रही डकैती को रोका

0
210

नई दिल्ली एक महिला कर्मचारी की चतुराई, फुर्ती और तेज तर्रार दिमाग ने होटल में चल रही डकैती को रोक दिया। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। मामला अमेरिका में केंटकी में पुदाकाह का है। यहां की पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर एक होटल की सीसीटीवी वीडियो फुटेज शेयर की है जिसमें देखा जा सकता है कि एक चोर बंदूक की नोंक पर होटल में डकैती कर रहा है। चोर मास्क पहनकर होटल में घुसता है और काउंटर पर मौजूद महिला क्लर्क को बंदूक दिखाकर सारे पैसे मांगता है। महिला डरकर सारे पैसे काउंटर पर रख देती है। जैसे ही चोर अपने थैले में नोट बटोर बटोर कर रखने लगता है, महिला फौरन मौका देखकर उसकी बंदूक उसी पर तान देती है। बस फिर क्या था, चोर भागने में एक सेकेंड भी नहीं लगाता। जब से पुलिस विभाग ने यह वीडियो अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है तब से इसे 1.10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 1000 से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है। 300 से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं।

SHARE