Law and order confronts criminals in Yogi Raj – Priyanka Gandhi: योगी राज में कानून व्यवस्था अपराधियों के सामने नतमस्तक – प्रियंका गांधी

0
204

लखनऊ। कानपुर से बदमाशों की ऐसी दास्तान सामनेआई जो दिल दहला देनेवाली थी। बदमाश विकास दुबे को बिकरु गांव में पकड़ने गई टीम पर ताबड़तोड़ गोलियों से हमला किया गया और आठ पुलिस वालों को मौत के घाट उतार दिया गया। उत्तर प्रदेश के अंदर बदमाशों के इतने हौसले बुलंद होने पर विपक्ष ने यूपी की योगी सरकार पर सवाल किए। यूपी के हालातों और वहां की सरकार की व्यवस्था पर प्रियंका गांधी लगातार सवाल उठाती रहींहैं। मंगलवार को भी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी योगी सरकार पर हमलावर हुर्इं। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में बदमाशों और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है और कानून व्यवस्था उनके सामने नतमस्तक है। प्रियंका नेराज्य सरकार पर आरोप लगाया कि योगी आदित्यनाथ के राज में प्रदेश में क्राइम टॉप पर पहुंच गया है।

प्रियंका ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा- देश में हत्याओं के आंकड़ें देखें तो यूपी पिछले 3 सालों से लगातार टॉप पर रहा है। हर दिन औसतन 12 हत्या के मामले आते हैं। 2016-2018 के बीच में बच्चों पर होने वाले अपराध यूपी में 24 फीसदी बढ़ गए। उन्होंने यह भी लिखा कि राज् य केसीएम ने आंकड़ों पर परदा डालने के अलावा कुछ नहीं किया है।

उन्होने अपने ट्वीट में कहा कि अपराधियों को सत्ता का संरक्षण है। कीमत हमारे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी व जवान चुका रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि कानपुर कांड में शहीद हुए पुलिस अधिकारी देवेन्द्र मिश्र का वरिष्ठ अधिकारियों को मार्च में लिखा गया पत्र इस नृशंस वारदात का अलार्म था। आज कई खबरें आ रही हैं कि वो पत्र गायब है। ये सारे तथ्य यूपी के गृह विभाग की कार्यशैली पर एक गंभीर प्रश्न उठाते हैं।

SHARE