Manu Bhaker won gold medal: मनु भाकर ने जीता गोल्ड मेडल

0
360

नई दिल्ली। मनु भाकर ने मंगलवार को स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कतर मे चल रहे एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। यह पदक महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल में गोल्ड मेडल जीता है। इससे पहले भारतीय निशानेबाज दीपक कुमार ने अपने जन्मदिन पर पुरुषों की दस मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीतकर भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक का दसवां कोटा भी हासिल किया। जकार्ता एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता दीपक ने टूनार्मेंट के पहले दिन फाइनल में 227.8 अंक बनाए और तीसरे स्थान पर रहे। इससे उन्होंने टोक्यो 2020 के लिए कोटा भी हासिल किया।

SHARE