BJP my family, the blood of the Sangh in my rago – Gopal Kanda: भाजपा मेरा परिवार, मेरे रगो में संघ का खून-गोपाल कांडा

0
239

नई दिल्ली। हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों के परिणाम कल घोषित हो गए। महाराष्टÑम में तो शिवसेना-भाजपा गठबंधन को बहुमत मिला गया लेकिन हरियाणा में भाजपा बहुमत से पीछे रह गई। जिसके बाद जोड़तोड़ की कोशिश शुरू हो गई। इस बीच हरियाणा लोकहित पार्टी के संस्थापक और विधायक गोपाल कांडा ने भाजपा को समर्थन दिया। उन्होंने इसके बाद भाजपा और नेतृत्व की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि भाजपा मेरा परिवार है। मेरी रंगों में संघ का ही खून बह रहा है। मोदीजी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। भाजपा और संघ से हमारे परिवार को पुराना नाता है।
आज मेरे ऊपर कोई आरोप नहीं है। बता दें एयरहोस्टेस गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में कांडा मुख्य आरोपी हैं। उन्होंने कहा कि मेरा परिवार आरएससएस से जुड़ा रहा है। मेरे पिता साल 1926 में संघ से जुड़े थे। मेरा पूरा परिवार संघ के साथ है। मेरे खिलाफ घोटाले की बातें झूठ हैं। अब तक की जिंदगी में कांग्रेस की सरकार में मेरे खिलाफ सिर्फ एक ही झूठा मामला दर्ज हुआ है।

SHARE