Black Friday Sale 2026: क्या है ब्लैक फ्राइडे? जानें इसका इतिहास और महत्व, कब मनाया जाता है ब्लैक फ्राइडे?

0
7

Black Friday sale 2026: ऑनलाइन मार्केटिंग का क्रेज हमारे देश में लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसी कोई भी चीज नहीं है, जो आज की तारीख में ऑनलाइन उपलब्ध न हो। ऑनलाइन संस्कृति से हमारे देश में कई चीजों का आगमन हुआ। उन्हीं में से एक ब्लैक फ्राइडे सेल है। ब्लैक फ्राइडे दुनिया का सबसे बड़ा शॉपिंग फेस्टिवल है। दुकानों से लेकर ई कॉमर्स वेबसाइट्स पर, शॉपिंग के दीवानों का हुजूम नजर आता है। इतना ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा होता है कि लोग बिना जरूरत के भी शॉपिंग करते हैं।

क्या है ‘ब्लैक फ्राइडे’?

ब्लैक फ्राइडे सेल अमेरिका से शुरू हुआ था। आज यह लगभग पूरी दुनिया में धमाल मचा रहा है। दरअसल, हर साल नवंबर के आखिरी गुरुवार को अमेरिका में थैंक्स गिविंग डे मनाया जाता है। लोग इस दिन दूसरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। इसके अगले दिन से अमेरिकंस क्रिसमस की तैयारियों में जुट जाते हैं। क्रिसमस के लि गिफ्ट्स खरीदने और घर सजाने का सिलसिला शुरू हो जाता है।

वहां के लोकल दुकानदारों ने इसे भुना लिया। इसी दिन भारी डिस्काउंट दिया जाने लगा, ताकि लोग जमकर खरीदारी करें। शुरू में ये छोटी-मोटी सेल थी, लेकिन धीरे-धीरे ये दुनिया का सबसे बड़ा शॉपिंग फेस्टिवल बन गया। आज यह सिर्फ अमेरिका तक सीमित नहीं है। अब ब्लैक फ्राइडे सेल भारत, यूरोप, एशिया तक फैल चुकी है। शॉपिंग साइट्स पर ब्लैक फ्राइडे सेल का लोग सालभर इंतजार करते हैं। यहां हर चीज पर बंपर छूट मिलती है।

कैसे पड़ा ‘ब्लैक फ्राइडे’ नाम?

अब सवाल यह है कि मौका सेल और खुशी का है, तो फिर इसका नाम ब्लैक फ्राइडे क्यों पड़ा। काला रंग तो नकारात्मकता का प्रतीक है। फिर ऐसा क्यों हुआ। इसकी असली वजह 1960 के दशक की है। अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर में थैंक्स गिविंग के अगले दिन जब लोग शॉपिंग करने निकले तो सड़कें जाम हो गईं, हर जगह पार्किंग के लिए मारामारी और दुकानों के बाहर लंबी-लंबी कतारें नजर आने लगीं। भीड़ को मैनेज करने में वहां के पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। चारों तरफ अव्यवस्था को देखते हुए उन्होंने इसे ‘ब्लैक फ्राइडे’ नाम दे दिया।

1980-90 के आसपास अमेरिका के रिटेल व्यापारियों ने पुलिस के ब्लैक फ्राइडे को पॉजिटिव ट्विस्ट दे दिया। वहां के बही खाते में घाटे को लाल रंग और मुनाफे को काले रंग की स्याही से लिखा जाता था। थैंक्स गिविंग डे के अगले शुक्रवार को लोग इतनी शॉपिंग करते कि दुकानदारों के बही खाते काली स्याही से भरे नजर आते। व्यापारी लोगों को यह बात बताते और लोग विश्वास भी करते। इस तरह से ब्लैक फ्राइडे का पूरा स्वरूप ही बदल गया।

ब्लैक फ्राइडे का क्या है महत्व?

छुट्टियों के सीजन की शुरुआत

यह हॉलिडे शॉपिंग सीजन की औपचारिक शुरुआत माना जाता है।

बड़ी छूट और बचत

इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, घरेलू सामान और अन्य श्रेणियों में साल की सबसे बड़ी छूटों में से एक मिलती है।

खुदरा व्यापार के लिए अहम दिन

खुदरा विक्रेताओं और ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए यह वार्षिक बिक्री के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण दिन है।

भारत में ब्लैक फ्राइडे सेल की शुरुआत

2000 के दशक की शुरुआत में जैसे-जैसे इंटरनेट का चलन बढ़ा, वैसे-वैसे ब्लैक फ्राइडे सेल अमेरिका से निकलकर दुनिया भर में फैली। ग्लोबलाइजेशन ने भी ब्लैक फ्राइडे को अमेरिका के बाहर फैलने में मदद की। अब यह सेल दुनिया भर में लगती है। भारत में भी ब्लैक फ्राइडे सेल लगती है इस साल यह 27 नवंबर को है।

  • TAGS
  • [post_tags]