Gujarat News: रोंगटे खड़े करने वाली वारदात! परिवार के 6 लोगों को नहर में फेंका, मासूम ने तैरकर बचाई जान, 3 की मौत

0
8
Mohali village youth woman attack case, Mohali crime news latest update, Mohali woman seriously injured attack, empty shells recovered from Mohali crime scene, Mohali youth woman attack police investigation, Mohali drug dispute attack case, मोहाली गांव हमला मामला, मोहाली क्राइम न्यूज, युवक युवती पर हमला, मोहाली पुलिस जांच

सूरत. गुजरात के सूरत में हुई हिंसक घटना ने रोंगटे खड़े कर दिए. महाराष्ट्र के जलगांव का एक परिवार में आज मातम पसरा है. छह सदस्यों को कथित तौर पर नहर में फेंक दिया गया. इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे अब भी लापता हैं. 13 साल का एक लड़का तैरकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहा. पुलिस ने बुधवार को समाचार एजेंसी पीटीआई को यह जानकारी दी.

पुलिस के मुताबिक, यह घटना 21 नवंबर को सूरत जिले के बारडोली तालुका में हुई थी. जहां एक ही परिवार को 6 लोगों को नहर में फेंक दिया गया. इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान कर ली गई है. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जिन लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया वो इस परिवार को परिचित ही थे.

काम की तलाश में सूरत जा रहा था परिवार

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, परिवार काम के सिलसिले में एक वाहन से सूरत जा रहा था. इसी दौरान चार लोग दूसरे वाहन से उनका पीछा कर रहे थे. बारडोली के उवा गांव के पास उन्होंने परिवार के वाहन को रोक लिया. इसके बाद आरोपियों ने परिवार के सदस्यों को अलग-अलग वाहनों में बैठा दिया. परिवार के माता-पिता और दो साल के बच्चे को एक वाहन में रखा गया. 13 साल के लड़के, उसके 16 साल के बड़े भाई और 9 साल की बहन को दूसरे वाहन में बैठाया गया.

13 साल के लड़के ने तैरकर बचाई जान

पुलिस अधीक्षक राजेश गढ़िया ने बताया कि रविवार सुबह एक 13 साल के लड़के को पुलिस स्टेशन लाया गया था. वह मराठी भाषा में बात कर रहा था. पूछताछ के दौरान पता चला कि उसका परिवार काम के सिलसिले में सूरत जा रहा था. गढ़िया के मुताबिक, लड़के ने पुलिस को बताया कि उसे, उसके 16 साल के भाई और 9 साल की बहन को नहर में फेंक दिया गया था. वह किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया और उसने महाराष्ट्र में रहने वाली अपनी सबसे बड़ी बहन से संपर्क किया.

पुलिस अधिकारी ने बताया, “लड़के ने कहा कि उसे, उसके 16 साल के बड़े भाई और 9 साल की बहन को नहर में फेंक दिया गया था. वह तैरकर बाहर निकलने में कामयाब रहा. उसने घर पर अपनी सबसे बड़ी बहन से संपर्क किया. हमारी टीम उसे यहां लेकर आई, उसका बयान दर्ज किया और मामला दर्ज किया.”

  • TAGS
  • [post_tags]
Previous articleHimachal News: मंडी में हाईवे कंस्ट्रक्शन के दौरान फौजी का मकान ढहा, ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे विधायक
खेल पत्रकारिता में लगभग दो दशक का समृद्ध अनुभव। ज़ी न्यूज़, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत में खेल संपादक के रूप में काम किया. न्यूज़18 की डिजिटल स्पोर्ट्स टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. एक दर्जन से ज्यादा आईसीसी इवेंट कवर कर चुके हैं. ओलंपिक और कॉमनवेल्थ की रिपोर्टिंग का अनुभव. 5 फुटबॉल वर्ल्ड कप इवेंट कवर करने का भी अनुभव, वर्तमान में आईटीवी (India News) की प्रतिष्ठित वेबसाइट की कमान संभाल रहे हैं. खेल, राष्ट्रीय और डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ के साथ सटीक, विश्वसनीय और प्रभावी कंटेंट निर्माण में विशेषज्ञता।