लोगों के ताने सुने, घर-परिवार छोड़ा, संघर्ष रंग लाई और भूषण ठाकरे बने KBC 18 के पहले करोड़पति

0
4

KBC 1 Crore Winner Bhushan Thakre: महाराष्ट्र के जलगांव के रहने वाले भूषण ठाकरे ने KBC 18 में 1 करोड़ की रकम जीती है। इस सीजन के वे पहले करोड़पति बने हैं। उन्होंने 7 करोड़ जीतने के लिए भी प्रयास किया, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो सके। हालांकि, 1 करोड़ की रकम जीतने पर भी वह खुश हैं। उन्होंने कहा कि वे इस पैसे से अपने परिवार की गरीबी दूर करेंगे और अपना भविष्य बनाने के लिए इसका इस्तेमाल करेंगे।

बहुत कष्ट झेलकर पाया मुकाम

इस मुकाम तक पहुंचने के लिए भूषण ने कड़ी मेहनत की। कुछ कर गुजरने की चाहत में घर छोड़ा। उन्होंने अपने पेरेंट्स से दूरी बनाई। उनसे बात नहीं की। अब शो का नया प्रोमो आया है, जिसमें डेढ़ साल बाद पिता और बेटे मिले हैं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने भूषण अपने पापा से से मिले। इस दौरान दोनों की आंखें नम हो गई थीं। ये सीन देखकर बिग बी और वहां बैठे सभी लोगों की आंखें भर आईं।

बिग-बी से बयां किया अपना दर्द

भूषण ने अमिताभ के सामने अपना दर्द जाहिर किया। वे कहते हैं- मैं डेढ़ साल से अपने घर नहीं गया हूं। मुझे माता-पिता ने बहुत मेहनत से पढ़ाया था। पिता जी मेहनत मजदूरी करते थे। अब तक मुझे परिवार के साथ सैटल हो जाना चाहिए था, जो अभी तक नहीं पाया। लोग ताने देते थे। कहते थे जवान बेटा घर में बैठा है, जबकि पिता काम पर जा रहे हैं। मैंने पापा से कहा था कि जब कभी अपने जीवन में अच्छा करूंगा, तभी यहां आऊंगा।

  • TAGS
  • [post_tags]