Aam Aadmi Party MP संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 10 नवंबर तक बढ़ाई

0
147
Aam Aadmi Party MP
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह।

Aaj Samaj (आज समाज), Aam Aadmi Party MP, नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली शराब नीति घोटाले में गिरफ्तार संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 10 नवंबर तक बढ़ा दी।

बता दें कि संजय सिंह की गिरफ्तारी ईडी ने चार अक्टूबर को की थी। कोर्ट में सुनवाई से पहले संजय सिंह ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। इससे पहले संजय सिंह को 13 अक्टूबर को 27 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने सिंह को जेल भेजने का आदेश दिया था, जब जांच एजेंसी ने उन्हें ईडी हिरासत की अवधि समाप्त होने पर अदालत में पेश किया था। 20 अक्टूबर को दिल्ली हाई कोर्ट ने संजय सिंह की रिमांड और गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी थी। आप नेता ने पहले उच्च न्यायालय को बताया था कि उनकी गिरफ्तारी अवैध, दुर्भावनापूर्ण है।

.यह भी पढ़ें :

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE