Talent Award Ceremony : गणित -विज्ञान प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

0
202
Talent Award Ceremony
Talent Award Ceremony
Aaj Samaj (आज समाज),Talent Award Ceremony, पानीपत : आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल परिसर में गणित -विज्ञान प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य आर्य सत्यवान मलिक ने की। मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधान आर्य रणदीप कादियान रहे। विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्रबंधक आर्य जसवीर सिंह एवं आर्य मेहताब मलिक रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के उप प्राचार्य आचार्य राजकुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र के साथ और समापन शांति पाठ के साथ हुआ। सभी वक्ताओं ने महान गुरु द्रोणाचार्य, गणितज्ञ आचार्य कौटिल्य, ऋषि दयानन्द, डॉक्टर स्यामा प्रसाद मुखर्जी, डॉक्टर सी वी रमन, पूर्व राष्ट्रपति ऐ पी जे अब्दुल कलाम,आर्य तपस्वी साधु आचार्य बलदेव को भी बार बार याद किया।

प्रधान आर्य रणदीप कादियान ने बच्चों को बधाई दी

उन्होंने कहा कि ओलंपियाड में 70 देशों के 70000 से अधिक बच्चों ने भाग लिया और आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। मुख्य अतिथि ने विद्यालय के उन सभी छात्रों को सम्मानित किया, जिन्होंने इस परीक्षा के माध्यम से अंतरास्ट्रीय स्तर पर भी इस विद्यालय का नाम रोशन किया। इन छात्रों में ऋषिका, दृष्टि, रौनक, यशिका, गरिमा, शिवम शर्मा के नाम शामिल हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान आर्य रणदीप कादियान ने बच्चों को बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय के अनेक अध्यापक अध्यापिकाएं एवं बच्चों ने भाग लिया और सभी बच्चों को इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक उत्साहित होने के लिए प्रेरित किया।
SHARE