Lawrence Gang Shooter Priyavrat : शहर के दो बड़े व्यापारियों से लॉरेंस गैंग के शूटर ने मांगी रंगदारी

0
98
Aaj Samaj (आज समाज),Lawrence Gang Shooter Priyavrat,पानीपत:  जेल में बंद लॉरेंस गैंग के शूटर प्रियव्रत उर्फ फौजी ने जेल से फोन कर पानीपत शहर के फेमस मिष्ठान भंडार संचालक और डेयरी संचालक से रंगदारी मांगी है। रंगदारी न देने पर दोनों को जान से मारने की धमकी दी है। सूत्रों के मुताबिक प्रियव्रत के साथ उसका साथ कशिश भी शामिल है। डरे-सहमे दोनों पीड़ित व्यापारियों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। दोनों मामलों की जांच जारी है। वहीं, दोनों पीड़ित इस मामले में कुछ भी बोलने से फिलहाल बच रहे हैं।
  • जेल में बंद है शूटर प्रियव्रत उर्फ फौजी

सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने दोनों पीड़ितों को गनमैन दिए 

जानकारी मुताबिक दोनों पीड़ित तहसील कैंप थाना क्षेत्र की अलग-अलग कॉलोनियों के हैं। दोनों की थाना क्षेत्र में ही दुकान एवं डायरी है। मिष्ठान भंडार संचालक शहर का सबसे फेमस चेहरा है। हालांकि डेयरी संचालक भी वर्षों से शहर में काम कर रहा है। वहीं सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने दोनों पीड़ितों को गनमैन दिए हैं। इतना ही नहीं, दोनों की दुकान के बाहर भी पुलिस गश्त बढ़ा दी है। दोनों दुकानों के बाहर मालिकों ने नई तकनीक के सीसीटीवी भी लगवा लिए हैं। खुद भी सुरक्षा के मद्देनजर दुकान पर कम व अपने अन्य ठिकानों पर पीड़ित समय काट रहे हैं।
SHARE