We Women Want Episode Update: इस बार यूनिफॉर्म में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा

0
235
We Women Want Episode Update
इस बार के एपिसोड में यूनिफॉर्म में महिलाओं की भूमिका पर होगी चर्चा

Aaj Samaj (आज समाज), We Women Want Episode Update, नई दिल्ली : वी वूमेन वांट के एपिसोड में इस हफ्ते हम यूनिफॉर्म में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा करेंगे। नौसेना और पुलिस फोर्स दोनों में महिलाओं ने झंडे गाड़े हैं। इस बार के एपिसोड में हमारे साथ नौसेना से सर्जन कमांडर शाजिया खान, लेफ्टिनेंट कमांडर अन्नू प्रकाश, लेफ्टिनेंट कमांडर प्रेरणा देवस्थली और लेफ्टिनेंट कमांडर सोआम शामिल रहेंगी। वहीं पुलिस से कार्यक्रम में गीता रानी वर्मा-एडीडीएल सीपी (ट्रैफिक) दिल्ली पुलिस और सुमन नलवा -डीसीपी और पीआरओ दिल्ली पुलिस शामिल रहेंगी।

आज भी महिलाएं बेहतर प्रदर्शन करने में पूरी सक्षम

वी वूमेन वांट के इस मंच पर दोनों क्षेत्रों में महिला शक्ति के बारे में बातचीत की जाती है। यह कार्यक्रम उनके द्वारा किए गए कार्य व जीवन विकल्पों के साथ-साथ उनके परिवारों की प्रतिक्रियाओं पर भी आधारित है। इस बार के एपिसोड में बताया गया है कि महिलाएं उत्साही और आत्मविश्वासी हैं। आज भी महिलाएं पुरुषों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे काम भी हैं जिनमें लैंगिक संवेदनशीलता की आवश्यकता होती है जिसे महिलाएं पुरुषों की तुलना में बेहतर तरीके से कर सकती हैं।

एपिसोड महिलाओं के मुद्दों पर केंद्रित

वी वूमेन वांट महिलाओं के मुद्दों पर केंद्रित एक साप्ताहिक शो है और से न्यूजएक्स पर दिखाया जाता है। इसका संचालन आईटीवी नेटवर्क की सीनियर कार्यकारी संपादक प्रिया सहगल करती हैं। शो में बॉडी शेमिंग, घरेलू हिंसा, महिलाओं की मदद करने वाले कानून (और जो नहीं करते हैं), महिलाओं के स्वास्थ्य से लेकर प्रजनन, मासिक धर्म, स्तन कैंसर और आईवीएफ, एसिड अटैक सर्वाइवर्स, घरेलू हिंसा वाले मुद्दों से निपटा गया है। यह शो तेजी से महिलाओं के लिए एक सहायता समूह बनता जा रहा है।

यहां देखें, हर शनिवार वी वीमेन वांट के ताजा एपिसोड

NewsX पर हर शनिवार शाम 7:30 बजे ‘वी वीमेन वांट’ के ताजा एपिसोड्स आप देख सकते हैं। यह कार्यक्रम प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म- डेलीहंट, जी5, शेमारूमी, वॉचो, मजालो, जियो टीवी, टाटा प्ले और पेटीएम लाइवस्ट्रीम पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : We Women Want : महिलाओं ने बताया कैसे हैं वे पुरुषों की तुलना में बेहतर प्रबंधक

यह भी पढ़ें : ‘We Women Want’ Shakti Awards’-2022 कॉन्क्लेव कार्यक्रम में महिलाओं को किया सम्मानित

ये भी पढ़ें : We Women Want: व्यायाम के लिए जितना समय मिले, जरूर करें

ये भी पढ़ें : We Women Want 5th Episode: जानिए एपिसोड में कितनी मददगार है आईवीएफ

 

SHARE