Big Road Accident In Mexico मैक्सिकों में ब्रेक फेल होने से घर से जाकर टकराई तेज रफ्तार बस, 19 लोगों की मौत

0
570
Big Road Accident In Mexico

Big Road Accident In Mexico

आज समाज डिजिटल, मेक्सिको :

मैक्सिकों में शनिवार को एक भीषण हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर एक घर से जा टकराई। बस एक धार्मिक स्थल पर जा रही थी। हादसे की वजह बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। और 32 लोग जख्मी हो गए।

Also Read : Coronavirus Omicron Variant In Hindi : जानिए इस पर डब्ल्यूएचओ का क्या कहना है?

छह लोगों को आई गंभीर चोटें (Mexico Big Accident)

प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार हादसे में घायल हुए लोगों में छह को गंभीर चोटें आईं हैं और उन्हें मध्य मेक्सिको प्रदेश की राजधानी टोलुका के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य के सहायक आंतरिक सचिव रिकार्डो डी ला क्रूज ने कहा कि दुर्घटना मेक्सिको सिटी के दक्षिण-पश्चिम में जोक्विसिंगो की बस्ती में हुई।

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE