यमुनानगर : पीएम के जन्मदिन पर 89 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया : शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर

0
355

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला यमुनानगर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज छछरौली कम्युनिटी सेंटर में लगाए गए रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा रहे। उनके साथ भाजयुमो जिलाध्यक्ष पुनित बिंदल,जिला उपाध्यक्ष निशचल चौधरी, जिला महामंत्री अमित चौहान,जिला सचिव मुकुल गुर्जर,चेयरपर्सन रोजीमलिक आंनद,युवा मोर्चा जिला प्रभारी नितिन कपूर ,भाजपा नेता गुलशन अरोड़ा रहे।
शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्त्ता मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रक्दान करके जन्मदिवस का उपहार प्रदान कर रहे है,युवा मोर्चा रक्तदान शिविर का आयोजन करना बहुत ही सरहानीय कार्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाये गए सेवा कार्यो में युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि 20 दिनों तक यह कार्यक्रम चलेंगें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर चलते हुए पूरे देश को अपना परिवार समझते हैं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष पुनित बिंदल ने विश्वास दिलाया कि युवा मोर्चा जिला यमुनानगर आगे भी इस गति से कार्य करता रहेगा व मोदी जी नरेंद्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने राष्ट्र के विकास को हमेशा प्रथम स्थान पर रखा है। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष निशचल चौधरी ने कहा कि अंतोदय के सिद्धांत पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान की चिंता करते हैं और उसके कल्याण के लिए नई-नई योजनाओं को लागू कर रहे हैं।
इस दौरान भाजपा नेता गुलशन अरोड़ा,निश्चल चौधरी,मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग,मंडल महामंत्री जगदीश धीमान,चेयरपर्सन रोजीमलिक आंनद,मुकुल गुर्जर,युवा मंडल अध्यक्ष कुलबीर सिंह,मंडल महामंत्री शिवकुमार लेदी,युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय मिंटू ,जगाधरी युवा अध्यक्ष राहुल गढी बंजारा,उपाध्यक्ष विनीत चौधरी,प्रतापनगर मंडल अध्यक्ष पंकज चौधरी,महिला जिला महामंत्री सुनीता शर्मा, शक्ति जैलदार,युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी जयप्रकाश, सह मीडिया प्रभारी कुनाल भारद्वाज, अमित चौधरी,कर्मसिंह नरवाल, लवकेश कश्यप,रमेश चाहडो, योगेंद्र वर्मा, अंकित शर्मा,सचिन गुर्जर, संजीव सैनी,सुलेखचंद कश्यप, रविंद्र ,प्रवीण खदरी,कृष्णा कुमार, सोनू मांडेवाला,रेखा धीमान सहित सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने रक्तदान शिविर में लिया हिस्सा लिया।

SHARE