13 साल की मासूम से 80 लोगों की दरिंदगी से मानवता शर्मसार 80 People Raped 13 Year Innocent

0
378
80 People Raped 13 Year Innocent
80 People Raped 13 Year Innocent

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:
80 People Raped 13 Year Innocent: 13 साल की मासूम से 80 लोगों की दरिंदगी जैसा शीर्षक पढ़कर ही आम आदमी की रूह कांप जाती है। और जो लोग इस घिनौने पाप को अंजाम देते आए उन्होंने इंसानियत छोड़कर बहशीपन कैसे अपनाया होगा, ये कल्पना तक डरा देती है। यह मामला है गुंटूर में 13 साल की मासूम के साथ 80 लोगों के दुष्कर्म करने का। पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या मिल पाएगा मासूम को न्याय? 80 People Raped 13 Year Innocent

इस घटना में मासूम को न्याय मिलेगा, इसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। इस घिनौनी घटना को अंजाम देने वाली मौत भी मासूम की मानसिक रूप से शांत कर पाएगी, ये सोचना भी पाप है। कल्पना की जा रही है कि इन दरिंदों में से अधिकतर बच्ची को हवस का शिकार बनाने से पहले आत्मा को मार ही दिया होगा। इसके बाद वे भेड़िये बनकर बच्ची पर टूट पड़े होंगे। ऐसा कृत्य किसी भी समाज के लिए धब्बा है। इस उम्र में बच्चे जिस्म और समाज तक को समझ नहीं पाते। ऐसी उम्र में उसे तेलंगाना और आंध्र के वेश्यालयों में बहशियों के सामने फेंक दिया।

80 दरिंदों की गिरफ्तारी Humanity Shamed

आंध्र पुलिस ने उसे मुक्त कराकर सभी 80 दरिंदों की गिरफ्तारी कर ली। ये शायद वही पुलिस होगी, जिसने पहले इस घटना को देखना तो दूर सुना तक न होगा। आज दरिंदगी करने वालों की गिरफ्तारी कर मासूम को अहसान के नीचे दबा दिया। ये वही दरिंदे हैं जिन्होंने अपनी अबोध बेटी जैसी उम्र की पीड़िता से दुष्कर्म किया। पुलिस फरार आरोपियों की भी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आठ माह के दौरान 80 से ज्यादा लोगों ने उस मासूम के साथ मुंह काला किया।

Rapists Raped

बीटेक विद्यार्थी भी शामिल, इस दौर से गुजरी मासूम 80 People Raped 13 Year Innocent

पुलिस अब बता रही है कि इन आरोपियों में एक बीटेक का छात्र भी है। उसने भी अपनी उच्च शिक्षा का परिचय इस घृणित कार्य में बराबर की भूमिका निभाकर दिया। बच्ची ने पुलिस को अपने साथ हुई दरिंदगी की पूरी दास्तां सुनाई। यह सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। दरअसल, सवर्ण कुमारी नाम की एक महिला ने जून 2021 में कोविड-19 महामारी के दौरान एक अस्पताल में पीड़िता की मां से दोस्ती की थी। इसके बाद पीड़िता की मां की कोविड-19 के कारण मृत्यु हो गई थी। इसी दौरान पीड़िता को उसके पिता को बताए बगैर उक्त महिला अपने साथ ले गई थी। अगस्त 2021 में लड़की के पिता ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुख्य आरोपी सवर्ण कुमारी की तलाश की।

कौन देगा इन सवालों के जवाब 80 People Raped 13 Year Innocent

मामले में पहली गिरफ्तारी जनवरी 2022 में हुई थी। 19 अप्रैल को गुंटूर पश्चिम क्षेत्र पुलिस ने बी.टेक के एक छात्र सहित 10 और गिरफ्तारियां कीं और पीड़िता को भी मुक्त करा लिया। मासूम के भीतर से उठते इन सवालों के जवाब कौन देगा, ये किसी को नहीं पता।

  • बच्ची किन हाथों से होते हुए वेश्यालयों तक पहुंची?
  • समाज के भेड़ियों तक पहुंचाने वाले कौन लोग हैं?
  • वेश्यालय का धंधा किसकी शह पर होता है?
  • पुलिस और प्रशासन का तंत्र इन्हें रोकने में विफल है?
  • नवरात्र पर पूजी जाने वाली कन्याओं की पहचान क्या है?
  • समाज के ठेकेदारों के कंधों पर ये जिम्मेदारी नहीं?
  • पाक्सो एक्ट बना देने से क्या काम चल रहा है?
  • दोषियों को आखिर कब फंदे पर लटकाया जाएगा?
  • समाज का नैतिक पतन कैसे रोका जाएगा?

Also Read: 22 आईपीएस और 2 एचपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण एवं नियुक्ति

Also Read: 75,500 लीटर ‘नकली‘ डीजल व 6 लाख से अधिक नकदी बरामद

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE