75th Republic Day Celebration : महेंद्रगढ़ में धूमधाम से मनाया उप मंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह

0
70
महेंद्रगढ़ में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह
महेंद्रगढ़ में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह
  •  कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने फहराया ध्वज
  • स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए
  • राम मंदिर निर्माण से पूरे देश में उमंग और उत्साह का माहौल : लक्ष्मण सिंह यादव
  • सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा ने नए आयाम स्थापित किए

Aaj Samaj (आज समाज), 75th Republic Day Celebration , नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :
उप मंडल स्तर पर 26 जनवरी को महेंद्रगढ़ में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामयी तरीके व धूमधाम से मनाया।  मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़ में आयोजित उप मंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके साथ ही उन्होंने परेड का निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह को भव्य रूप देने के लिए स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बच्चों ने डम्बल शो, योगा व पीटी प्रदर्शन किया।

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज का यह ऐतिहासिक दिन देशवासियों को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ने के लिए साहस और प्रेरणा देता है। यह दिन हमें भारत गणराज्य की स्थापना की याद दिलाता है। इस दिन हम उन महापुरुषों को भी याद करते हैं, जिन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलवाने और भारतीय संविधान को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनकी बदौलत ही भारत आज एक गणराज्य देश कहलाता है।

महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्र शेखर आजाद, लाला लाजपत राय, सरदार बल्लभ भाई पटेल और लाल बहादुर शास्त्री, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महापुरूषों और स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी।

उन्होंने कहा कि सदियों की प्रतीक्षा और सदियों का अभूतपूर्व धैर्य, अनगिनत बलिदान, त्याग और तपस्या के बाद हमारे प्रभु श्री राम का मंदिर अयोध्या में स्थापित हुआ है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों के फलस्वरूप 22 जनवरी, 2024 का सूरज देश में एक अद्भुत आभा लेकर आया है। इस दिन अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन के बाद से प्रतिदिन पूरे देश में उमंग और उत्साह बढ़ता ही जा रहा है।

मुख्य अतिथि ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा ने भी प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक  विकास को नए आयाम प्रदान किए हैं।  शिक्षा, स्वास्थ्य एवं खेलों में हमने नई ऊंचाइयों को छूआ है। हमारी कितनी ही नीतियों और योजनाओं का देश के दूसरे राज्य अनुसरण कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पूरा देश सीमाओं की सुरक्षा करने वाले वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है। सैनिकों के कल्याण के लिए सरकार ने युद्ध के दौरान शहीद हुए हरियाणा के सैनिकों और अर्ध-सैनिक बलों के जवानों की अनुग्रह राशि 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दी है। इसी प्रकार, आईईडी बलास्ट में शहीद होने पर भी अनुग्रह राशि 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये की गई है। अब तक शहीदों के 367 आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर नौकरी भी प्रदान की गई है।

उन्होंने कहा कि‘सुशासन से सेवा’ के संकल्प के साथ जनसेवा का दायित्व संभालने वाली वर्तमान सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ-सबका विकास’ और ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ के मूलमंत्र पर चलते हुए समस्त हरियाणा और प्रत्येक हरियाणवी की तरक्की और उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया है। वर्ष 2024 को ’संकल्प से परिणाम’ वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के दर्शन के अनुरूप प्रदेश के सभी परिवारों का पहचान पत्र बनाया, जिससे पात्र परिवारों को घर बैठे ही सरकारी योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित किया गया।

श्री यादव ने कहा कि कृषि क्षेत्र में ’मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ पोर्टल बनाकर किसान कल्याण की अनेक योजनाओं को इससे जोडा गया है।

उन्होंने कहा कि फसल बिक्री की राशि, खराबे का मुआवजा, भावांतर भरपाई की राशि, मेरा पानी-मेरी विरासत, धान की सीधे ही बिजाई की प्रोत्साहन राशि आदि इस पोर्टल के माध्यम से सीधे ही किसान के खाते में जमा की जाती है।

विधायक ने कहा कि उद्योग हमारी अर्थव्यवस्था का मूल आधार हैं। हमने हरियाणा के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए ईज आफ डूइंग बिजनेस का एक इको-सिस्टम तैयार किया है। हमने प्रमाण पत्र, लाइसेंस और अनुमति देने में अड़चन पैदा करने वाले अनेक नियमों और प्रक्रियाओं को खत्म कर दिया है। आज हरियाणा में निवेशकों को सेवाएं ऑनलाइन प्रदान की जा रही हैं और उन्हें सभी स्वीकृतियां निर्धारित अवधि में देना सुनिश्चित किया गया है। आज हरियाणा देश-विदेश के निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। हमने युवाओं की योग्यता का सम्मान किया है। आपको पता है कि 1 लाख 10 हजार से अधिक युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी हैं। आउटसोर्सिंग सेवाओं में युवाओं को ठेकेदारों के शोषण से बचाने के लिए ‘हरियाणा कौशल रोजगार निगम’ बनाया है।

उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े 9 वर्षों में हमारे राज्य में 33,000 किलोमीटर लंबी सड़कों का सुधार और लगभग 7000 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण किया गया है। आज प्रदेश का हर जिला नेशनल हाईवे से जुड़ गया है। 152-D जैसे एक्सप्रेस हाईवे से अब नागरिकों को सफर का समय कम हो गया है। इन सब परियोजनाओं के पूरा होने से प्रदेश की जनता को बहुत लाभ होगा।

कार्यक्रम में मंच संचालन जिला समन्वयक एफएलएन डॉ. विक्रम सिंह ने किया।

कार्यक्रम के अंत में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों व स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार वालों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।

 गणतंत्र दिवस पर 4 विभागों की झांकिया प्रदर्शित की गई

महेंद्रगढ। गणतंत्र दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रधानमन्त्री मातृ वंदना योजना व आपकी बेटी हमारी बेटी योजना पर, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा व ड्रोन से नैनो यूरिया के छिड़काव पर, वन विभाग ने पेड़ो के महत्व पर, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने स्वरोजगार अपनाए पर प्रदर्शित की गई।

कार्यक्रम के अंत में एसडीएम हर्षित कुमार आईएएस ने कार्यक्रम को सफल बनाने पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, सभी अधिकारी कर्मचारी व स्कूली बच्चों का धन्यवाद किया।

 इस अवसर परअधिकारी कर्मचारी व गणमान्य लोग मौजूद थे

इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, एसडीएम हर्षित कुमार आईएएस, डीएसपी रणबीर सिंह, बीडीपीओ अनिल कुमार, नायब तहसीलदार दयाचंद, बीईओ अलका, सीडीपीओ सरला यादव, डिप्टी सुपरिडेंट सुदेश पुनिया, एसईपीओ प्रवीन कुमार, ब्लॉक समिति चेयरमैन विजय लक्ष्मी, नगरपालिका चेयरमैन रमेश सैनी, जिला परिषद सदस्य देवेंद्र यादव, कॉपरेटिव सोसायटी चेयरमैन कंवर सिंह यादव, प्राचार्य सुनील गोरा, नाहड़ ब्लॉक समिति चेयरमैन दुष्यंत यादव, संगवाड़ी सरपंच रामसिंह सावड़ी, जिला अध्यक किसान मोर्चा अशोक यादव, पूर्व  चेयरमैन सूरत सिंह, बार प्रधान राजीव यादव, मास्टर राजेश शर्मा झाड़ली, मास्टर हरीश रोहिल्ला के अलावा अन्य अधिकारी कर्मचारी व गणमान्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें  : Facebook Account पर भगवान श्रीराम के खिलाफ अश्लील टिप्पणियां करने वाला काबू।

यह भी पढ़ें  : Blood Donation Camp On 27th January : नेकी का घर संस्था द्वारा 27 जनवरी को लगाया जाएगा रक्तदान शिविर

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE