बंग्लादेश के सिविल सेवकों के प्रतिनिधि मण्डल ने ली जिला प्रशासन की गतिविधियों की जानकारी

0
148
40 civil servants from Bangladesh
40 civil servants from Bangladesh
  • डीसी ने अधिकारियों की कार्य प्रणाली के बारे में दी विस्तार से जानकारी, प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यों ने कहा कि बंग्लादेश से मिलती-जुलती है यहां की प्रशासनिक कार्य प्रणाली।

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :

बांग्लादेश से आए 40 सिविल सेवकों ने हरियाणा की प्रशासनिक सेवाओं, पंचायती राज, पुलिस, राजस्व, नगर निगम की गतिविधियों तथा डीसी,एसडीएम व अन्य अधिकारियों की भूमिका के बारे में जाना और कहा कि बंग्लादेश से मिलती-जुलती है हरियाणा की प्रशासनिक गतिविधियां।

सोमवार को जिला सचिवालय के सभागार में डीसी राहुल हुड्डï ने बंग्लादेश से 57वें क्षमता निर्माण कार्यक्रम में आए 40 सिविल सेवकों का यमुनानगर में पंहुचने पर प्रशासन की तरफ से स्वागत किया। डीसी ने विस्तार से जिले में डीसी की भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उपायुक्त का जिले में अहम योगदान होता है। सरकार द्वारा जो भी आम जनता के लिए योजनाएं चलाई जाती है उन योजनाओं का आम जनता तक लाभ पंहुचे इसकी जिम्मेवारी उपायुक्त की होती है। वह समय-समय पर सम्बंधित अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यो की समीक्षा करता है। उन्होंने कहा कि करीब 40 ऐसी कमेटी है जिनके माध्यम से विकास कार्यो का अमली जामा पहनाया जाता है। इन कमेटियों के अध्यक्ष डीसी ही होते है। जिले में कानून व्यवस्था, विभाग के अधिकारियों में आपसी तालमेल, विकास कार्यो को गति देना, जिले की हर जरूरी गतिविधियों को उच्च अधिकारियों को व मुख्यमंत्री तक पंहुचाना, जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों से लगातार सम्पर्क रखना, आम जनता की समस्याएं सुनकर अधिकारियों के माध्यम से उनका निराकरण करना जैसे बहुत से कार्य उपायुक्त के क्षेत्र में आते है।

उपायुक्त ने कहा कि चुनाव के समय उपायुक्त जिला निर्वाचन अधिकारी हो जाते है और उनकी देखरेख में जिला स्तर का चुनाव करवाया जाता है। उपायुक्त ने जिले में पुलिस अधीक्षक की भूमिका के बारे में भी प्रतिनिधिमण्डल को जानकारी देते हुए कहा कि जिले में कानून व्यवस्था की देखभाल पुलिस अधीक्षक करते है। जिले में कोई दंगे, जलूस होते है तो उस पर भी पुलिस अपनी देखरेख में व्यवस्था बनाती है।

ऑनलाईन एफआईआर की व्यवस्था

बैठक में एएसपी जश्रदीप कौर ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था थानों के माध्यम से की जाती है। आम जनता को यदि कोई दिक्कत आती है तो वह अपने नजदीक के सम्बंधित थाने में जा कर अपनी समस्याएं बताते है जिसका पुलिस द्वारा समाधान किया जाता है और पीडि़त का न्याय दिलाया जाता है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में आजकल ऑनलाईन एफआईआर की जाती है।

हरियाणा में शिव धाम योजना चलाई गई

प्रतिनिधि मण्डल को डीडीपीओ शंकर लाल गोयल ने पंचायती राज के नियमों के बारें में जानकारी दी और कहा कि यमुनानगर जिले में 660 गांव है और 490 पंचायते है। यह प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है। पंचायत के विकास कार्यो की देखरेख सीईओ जिला परिषद द्वारा की जाती है परंतु अंतिम निर्णया अतिरिक्त उपायुक्त या उपायुक्त का होता है।
उन्होंने बताया कि पंचायती एक्ट 1994 के अनुसार जिला परिषद,पंचायत समिति व सरपंच का चुनाव होता है। सरपंच गांव स्तर पर,पंचायत समिति खण्ड स्तर पर व जिला परिषद जिला स्तर पर विकास कार्य करवाती है। खण्ड स्तर पर जितनी भी पंचायत समितियां के विकास कार्य होते है उनकी देखरेख सम्बंधित एसडीएम के अंतर्गत होती है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा मनरेगा स्कीम चलाई गई है। इस स्कीम के तहत ग्रामीण बेरोजगारों को 100 दिन का रोजगार मुहैया करवाया जाता है। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई गई है। इस योजना के तहत गरीब लोगों के मकान ग्रांट के माध्यम से बनाए जाते है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में शिव धाम योजना चलाई गई है। इस योजना के तहत जिले के करीब 660 शिव धामों पर विकास कार्य करवाए गए। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वें अमृत महोत्स के तहत जिले में 75 अमृत सरोवरों का जीर्णोधारण करके सौंदर्यकरण किया गया। गांवों में पानी की निकासी का प्रबंध किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में मुख्यमंत्री द्वारा स्वामित्व योजना के तहत लाल डोरा मुक्त बनाया गया।

40 civil servants from Bangladesh
40 civil servants from Bangladesh

नगर निगम के सभी वार्डो में सफाई व्यवस्था

अतिरिक्त उपायुक्त एवं नगर निगम यमुनानगर के आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि सांसद निधि द्वारा जो भी विकास कार्य के लिए ग्रांट दी जाती है वह अतिरिक्त उपायुक्त के माध्यम से खर्च की जाती है। इनकी सारी जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त के कार्यालय में होती है। उन्होंने बताया कि नगर निगम के सभी वार्डो में सफाई व्यवस्था मुहैया करवाना, घर-घर से कूड़ा इक्कठ्ठïा करवाना, आम जनता के सहयोग के लिए शहर में सामूदायिक केन्द्र बनवाना, पार्को को व्यवस्थित करवाना व उनका सौंदर्यकरण करवाना, प्लास्टिक व सोल्डि वेस्ट का निष्पादन करवाना तथा नागरिकों की सुविधाओं के लिए शहर में सडक़ बनवाना भी एक जिम्मेवारी है।

आम जनता की समस्या का समाधान ऑनलाईन प्रार्थना पत्र

प्रतिनिधि मण्डल ने आम जनता की समस्याओं के समाधान के बारे में जानकारी ली तो उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा में आम जनता की समस्या का समाधान ऑनलाईन प्रार्थना पत्र के माध्यम से भी किया जा रहा है वहीं अपनी समस्या के समाधान के लिए कोई भी व्यक्ति डीसी, एसपी सहित अन्य अधिकारियों से कार्य दिवस में उनके कार्यालय में मिलकर अपनी समस्या का समाधान करवा सकते है। इस मौके पर एक अन्य सदस्य ने कर्मचारियों के एसीआर लिखने के बारे में जानकारी मांगी तो उपायुक्त ने बताया कि सम्बंधित अधिकारी अपने कर्मचारी की एसीआर लिखते है और उपायुक्त भी अधिकारियों की कार्य प्रणाली के बारे में एक नोट लिखते है। इस बैठक के बाद अधिकारियों ने तहसील कार्यालय में होने वाले कार्यो को देखा और उसके उपरांत जिला राजस्व अधिकारी के कार्यालय में रखे रिकार्ड के बारें में जानकारी ली। डीआरओ रामफल कटारिया ने इस बारे में टीम को विस्तार से जानकारी दी।

ये रहे उपस्थित

इससे पूर्व बंग्लादेश के सिविल सेवकों के प्रतिनिधि मण्डल ने छछरौली के सामूदायिक भवन में राजस्व विभाग के पटवारी चेला राम, स्वास्थ्य विभाग की डॉ. चंदन मंगो व राजकीय संस्कृति मॉडल वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय धर्मवीर राठी ने शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग व स्वास्थ्य विभाग की कार्य प्रणाली के बारे में विस्तार से बातचीत की। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग, जन स्वास्थ्य एवं जलापूर्ति अभियांत्रिकी विभाग के कार्यों के बारें में भी जानकारी सांझा की। इस मौके पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी शंकर लाल गोयल, तहसीलदार कृष्ण कुमार, खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी जोगेश कुमार, छछरौली की सरपंच रीटा देवी, नम्बरदार संजीव सैनी व स्पोर्ट्स क्लब छछरौली के कोच रमनजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : नगर निगम आयुक्त अभिषेक मीणा ने सभी शाखाओं का लिया राउण्ड

यह भी पढ़ें : संतोष कटारिया विधायक ने विकास कार्यों के लिए गांवों में बांटे 49.65 लाख रुपये के चेक…

यह भी पढ़ें :होली के त्यौहार को आपसी मतभेद छोड़ कर रंगों की तरह बनानी चाहिए अपनी और दूसरों की जिंदगी सांसद संजय भाटिया

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE