Mata Sita Rani Seva Sanstha के 32 वें स्थापना दिवस एवं स्व. माता सीता रानी के 104वें जन्मदिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

0
69
Mata Sita Rani Seva Sanstha
  • कार्यक्रम में हाली अपना स्कूल के होनहार बच्चों को जर्सियां वितरित की गई
Aaj Samaj (आज समाज),Mata Sita Rani Seva Sanstha,पानीपत : माता सीता रानी सेवा संस्था के 32 वें स्थापना दिवस तथा प्रसिद्ध महिला नेत्री स्व. माता सीता रानी के 104वें जन्मदिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हाली अपना स्कूल के होनहार बच्चों को सामाजिक नेत्री, इनरव्हील क्लब मिड टाउन की संस्थापिका अध्यक्ष और नारी कल्याण समिति की प्रधान कंचन सागर द्वारा नारी कल्याण समिति की ओर से और सामाजिक नेत्री नीरू विज द्वारा जर्सियां वितरित की गई। इस अवसर पर अपने विचार प्रकट करते हुए कंचन सागर ने कहा कि माता सीता रानी एक महान स्वतन्त्रता सेनानी, महिला नेत्री और दलित पीड़ित लोगों की पथ प्रदर्शक थीं। वे आर्य महिला समाज, रेडक्रॉस सोसाइटी तथा अस्पताल वेलफेयर सोसाइटी की संस्थापिकाओं में रही। अपने जीवन काल में दलित बस्तियों में महिलाओं के लिए शिक्षण- प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना की।
Mata Sita Rani Seva Sanstha

1992 में माता सीता रानी सेवा संस्था की स्थापना की गई

सन 1992 में उनकी मृत्यु के पश्चात उनकी अत्यंत प्रिय साथी एवं सहयोगी विद्यावती शिंगला की अध्यक्षता में माता सीता रानी सेवा संस्था की स्थापना की गई, जिसने निर्मल दत्त और कृष्णा कान्ता के नेतृत्व में पारिवारिक महिला लोक अदालत का आयोजन, परिवार परामर्श केंद्र, श्रमिक माता पिता के होनहार बच्चों के लिए हाली अपना स्कूल, पालना घर और जागरूकता शिविरों का आयोजन कर कीर्तिमान स्थापित कर रही है। इस अवसर पर पूर्व शिक्षा निदेशक सरोज बाला गुर, हाली अपना स्कूल की मुख्याध्यापिका प्रिया लूथरा, संस्था की उपाध्यक्ष सुषमा गुप्ता, मधु यादव, महासचिव पूजा सैनी, संस्था सदस्य उर्वशी शर्मा, संस्था की सहयोगी शिव वाणी, परामर्शदात्री  सुनीता आनंद एवं रेहाना खान ने कंचन सागर, रजनी गोयल, सिमरन गिरधर, सुमन सिंगला, रमा देवी, कुसुम गुप्ता, अनवी शिंगला, राज नंदा, बिंदिया कथूरिया और सरोज आहूजा को माता सीता रानी सेवा सम्मान से अलंकृत किया गया। सभा की अध्यक्षता करते हुए चार्टर्ड अकाउंटेंट विमल गोयल ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उसे महिलाओं का अग्रणी संगठन बताया। सभा में आरती शिंगला, रणधीर सिंह  जागलान, रोजी चावला, सोनिया गर्ग, आरती, सोनी, रोशनी, श्रुति, हर्ष गर्ग, डॉली, मुकेश शर्मा और चेतना विशेष रूप से उपस्थित रहे।

SHARE