20th Maha Vishal Maa Bhagwati Jagran : रविवार को 20वां महा विशाल मां भगवती जागरण का आयोजन किया जाएगा

0
194
20th Maha Vishal Maa Bhagwati Jagran
मनोज पांचाल
Aaj Samaj (आज समाज), 20th Maha Vishal Maa Bhagwati Jagran,पानीपत :  हरि सिंह कॉलोनी नूरवाला वार्ड नंबर 2 के पूजा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में नवदुर्गा युवा मंडल एवं मां शाकुंभरी सेवा मंडल एवं समस्त कॉलोनी वासियों की ओर से पहले नवरात्रि पर 15 अक्टूबर दिन रविवार को 20वां महा विशाल मां भगवती जागरण का आयोजन किया जाएगा। आज पत्रकारों को जानकारी देते हुए टीवी कलाकार मनोज पांचाल एवं महेंद्र गोयल ने बताया कि जागरण में मुख्य अतिथि के तौर पर पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, नगर निगम की महापौर अवनीत कौर, प्रसिद्ध समाजसेवी गुरु हाजी साधना। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में शाकुंभरी सेवा मंडल के प्रधान महेंद्र गोयल, समाजसेवी ब्रिज पाल राणा, राजकुमार पांचाल माजरी, नवीन गोयल ,सुरेंद्र गोयल, दीपक गर्ग, सुनील वर्मा एडवोकेट, प्रमोद कश्यप पेंटर, दिनेश खुराना, विनोद पांचाल दलहेड़ी मौजूद रहेंगे। मां भगवती जागरण में महामाई का गुणगान मनोज पांचाल टीवी कलाकार, हरियाणवीं गायक प्रवीण सांवरिया, गायिका हेमा ठाकुर, गायिका शिवानी शर्मा, गायक अशोक बावरा रहेंगे। वहीं दीपक आर्ट ग्रुप की सुंदर-सुंदर झांकियां भी आकर्षण का केंद्र बनेगी। कार्यक्रम में राधे डांस स्टूडियो के संचालक राधे पांचाल, जय मां वैष्णो मंडल एवं मां शाकुंभरी सेवा मंडल का विशेष सहयोग रहेगा। उन्होंने कॉलोनी वासियों से अनुरोध किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महामाई का गुणगान सुने और धर्म लाभ उठाए।
SHARE