International Geeta Mahotsav: कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर 11 दिसंबर को जलाए जाएंगे 18 हजार दीपक

0
177
International Geeta Mahotsav: कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर 11 दिसंबर को जलाए जाएंगे 18 हजार दीपक
International Geeta Mahotsav: कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर 11 दिसंबर को जलाए जाएंगे 18 हजार दीपक

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर एनएसएस के विद्यार्थी करेंगे दीपदान
International Geeta Mahotsav (आज समाज) कुरुक्षेत्र: अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में ब्रह्म सरोवर के तट पर 11 दिसंबर को सायं 4 बजे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थी 18 हजार दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से सहभागिता करेंगे।

लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि 11 दिसंबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ब्रह्मसरोवर पर दीपोत्सव कार्यक्रम के मुख्यातिथि होंगे जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठन, अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इस विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों द्वारा दीप दान की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

ये भी पढ़ें : हाथों की अनोखी कारीगरी से सजा कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर का पावन तट