18 more people infected, 405 figures reached: 18 लोग और हुए संक्रमित, 405 पहुंचा आकड़ा

0
226
नोएडा। कोरोना शहर में तेजी से अपने पैर पसार रहा है। शनिवार को 18 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई। इसके साथ एक 58 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। कोरोना से जनपद में यह सातवीं मौत है। इस क्रम में मरीजों का आकड़ा 405 पहुंच गया है। इसमे 105 मरीज सक्रिय है। जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है।
जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को मिले संक्रमितों में सेक्टर-21 में 55 साल की महिला व 55 साल के बुजुर्ग है। इसके अलावा सेक्टर-49 में 10 साल की बच्ची व 44 साल की व्यक्ति कोरोना संक्रमित है। बिसाहड़ा गांव में सात साल की बच्ची समैत 45 साल की एक महिला , सलारपुर गांव में 20 व 29 साल के युवक, सेक्टर-19 में 24 साल की एक महिला, ग्रेटरनोएडा बीटा-1 में 33 साल की महिला, सेक्टर-11 में 28 साल का युवक, सेक्टर-122 में 24 साल महिला, तुगलपुर में 5० साल की महिला, सेक्टर-1 ग्रेटरनोएडा में 3० साल का युवक, सेक्टर-93 में 42 साल की महिला, सेक्टर-12 में 35 साल का युवक व सेक्टर-63 छिजारसी में 23 साल का पुरुष कोरोना संक्रमित मिले है। इन सभी को आइसोलेट किया गया है। इनका इलाज किया जा रहा है। वहीं, सक्रिय स्थानों पर लगाए गए हैल्थ कैंप में 20 मरीज बुखार से पीडिèत मिले जिनको जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जनपद में कोरोना से सातवीं मौत
शनिवार को कोरोनावायरस से संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। नोएडा में कोरोना वायरस के कारण यह सातवीं मौत है। शुक्रवार को भी जिला प्रशासन ने एक मौत की जानकारी रिपोर्ट में दी थी। संक्रमित 58 वर्षीय व्यक्ति की शनिवार की दोपहर बाद करीब 4 बजे मृत्यु हुई है। उन्हें संक्रमण के बाद ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती किया गया था। जहां उनकी हालत में सुधार नहीं हो पाया। श्वसन प्रणाली फेल होने के चलते उनकी मौत हो गई।

SHARE