समालखा : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती मनाई गई

0
584

अशोक शर्मा, समालखा :
गांधी स्मारक निधि,पंजाब,हरियाणा तथा हिमाचल प्रदेश,स्वाध्याय आश्रम,पट्टी कल्याणा, में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं एवं भारत रत्न स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की 117वीं जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। आश्रम परिसर में सुबह श्रमदान किया गया।इसके बाद चर्खा कताई,सूत्र यज्ञ व गांधीजी आत्मकथा से स्वाध्याय किया गया। आनंद कुमार शरण,डॉक्टर विकास सक्सेना एवं प्रशिक्षार्थी रघुवीर सिंह,जीएस अवाना तथा अधिवक्ता महेंद्र अवाना ने गांधी एवं शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डॉ विकास सक्सेना ने कहा कि गांधीजी का समूचा चिंतन मानवतावाद पर आधारित है। सत्य और अहिंसा उनके प्रमुख सिद्धांत हैं। कार्यक्रम में डॉ ऋतदर्शनी,किरण शरण,धर्मपाल,विकास ठक्कर,विपिन कुमार,धीरेंद्र रावत,धनराज,गिरिराज,प्रसन्न कुमार कौशिक,योगेंद्र प्रसाद यादव,आसपास के प्रबुद्ध जन,प्राकृतिक उपचार के लिए आए साधक साधिकाएं उपस्थित थे।

SHARE