कोहिनूर आधुनिक एकता संघ का 14वां स्थापना दिवश कपालमोचन में मनाया गया

0
1169

चैहल, बिलासपुर:

कोहिनूर आधुनिक एकता संघ का 14वां स्थापना दिवश कपालमोचन में मनाया गया इस दौरान वहां पर अनेक गांव से संघ के ग्राम प्रधान और लोगों ने पहुंच कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और अपने गांव में संघ द्वारा करवाए गए काम के बारे में बताया। सभी ने अपने विचार व्यक्त किए और संघ के द्वारा किए कामों की और संघ के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों की सराहना की। इस मौके पर संघ की उपाध्यक्ष श्रीमती स्नेह बिडले ने संघ के कामों के बारे में जानकारी दी संघ के अध्यक्ष मामचंद रत्तूवाला ने लोगों को सरकार द्वारा चलाई 499 योजनाओं के बारे में लोगों को बताया ये योजनाएं कब कब और कैसे और किस दफ्तर से मिलती है और किस योजना की कितनी फीस है उसके बारे में जानकारी दी और मास्टर सुखविंद्र कुमार ने अपील की कि बच्चों को अच्छी शिक्षा दे और कहा की जब आप और आपके परिवार के लोग पढ़े लिखे होंगे तभी आप सरकार की योजनाओं के बारे में अच्छी जानकारी पा सकेंगे संघ की और से स्टेज का संचालन कंप्यूटर ऑपरेटर संदीप कुमार ने किया। इस मौके पर वहां संघ की छीमा देवी , मास्टर सुखविंद्र कुमार , मेंबर श्रीमती कुसुम , देव सिंह , सपना रानी, रेनू , विनोद कुमार महिलावाली, और अनेक गांव के लोग मौजूद रहें।

SHARE