प्रियंका चोपड़ा को मिस कर रहे निक जोनस, शेयर की थ्रोबैक पिक्चर

0
387
priyanka chopra nick jonas
priyanka chopra nick jonas

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस दोनों इंस्टाग्राम पर अपनी रोमांटिक पिक्चर्स शेयर करते रहते हैं। दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं। ऐसा लगता है कि जहां प्रियंका चोपड़ा लंदन में काम में व्यस्त हैं, तो वहीं उनके पति निक जोनस उन्हें ‘मिस’ कर रहे हैं और इसका सबूत उनका नया पोस्ट है। निक, जो इस समय यूएस में हैं उन्होंने प्रियंका को मिस करते हुए एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ, उन्होंने यह भी बताया कि वह उन्हें याद कर रहे हैं।

निक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर साल 2020 की एक थ्रोबैक पिक्चर शेयर की है, जिसमें निक और प्रियंका एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं और एक साथ समय बिताते हुए नजर आ रहे हैं। लाइट ब्लू और व्हाइट कलर की साड़ी में प्रियंका का देसी लुक वाकई में कमाल का लग रहा है, जो फैंस का ध्यान खींच रहा है।

दोनों के फैंस को कपल की केमिस्ट्री कमाल की लगती है। तस्वीर में दोनों एक साथ काफी प्यारे लग रहे हैं। उनकी ये रोमांटिक शाम पिक्चर को और भी खूबसूरत बना रही है। फे्रम में निक का पालतू गीनो भी नजर आ रहा है. रोमांटिक फोटो के साथ निक ने जाहिर किया कि वह अपनी पत्नी को कितना मिस कर रहे हैं। इस बीच, प्रियंका फिलहाल लंदन में हैं क्योंकि वह रिचर्ड मैडेन के साथ अपनी सीरीज सिटाडेल की शूटिंग में व्यस्त हैं।

SHARE