अपने आलीशान घर को बेचना चाहती हैं सनी लियोनी

0
356

बॉलीवुड की अभिनेत्री सनी लियोनी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने लॉस एंजेलिस वाले घर को लेकर चर्चा में हैं। लॉस एंजेलिस में सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर का बेहद खूबसूरत घर है। वह अपना लॉस एंजेलिस का घर क्यों बेचना चाहते हैं इसकी वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।
सनी लियोनी और डेनियल वेबर का यह शानदार और लग्जरी घर करीब एक एकड़ में फैला है। सनी लियोनी के घर में 6 बेडरूम, स्टाफ क्वार्टर, गेस्ट लॉफ्ट जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं। उनका यह घर पहाड़ों और हरियाली के बीच में है। सनी लियोनी और डेनियल वेबर का घर ट्रेडशिनल-स्टाइल्ड है।
सनी लियोनी के घर में लिविंग रूम, फैमिली रूम,  रिमॉडल्ड किचन और एक बार भी है। घर के आउटडोर पर एक स्वमिंग पूल भी है। जिसमें वह अक्सर पति डेनियल वेबर और अपने बच्चों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। सनी लियोनी का लॉस एंजेलिस में यह घर खुले स्पेस और प्राइवेसी को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

SHARE