अजय देवगन ने नए आशियाने के लिए लिया करोड़ों कर्ज

0
637
ajay devgan image
ajay devgan image

कोरोना महामारी के बीच अजय देवगन ने मुंबई के जुहू इलाके में करोड़ा का घर खरीदा है। यह डील पिछले साल नवंबर-दिसंबर के बीच हुई थी। अजय देवगन की यह नया बंगला कापोल को-आपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में स्थित है। पहले इस बंगले का मालिक  भावेश बालकृष्ण वालिया था। अब अजय देवगन की मां वीना वीरेंद्र देवगन और विशाल वीरू देवगन इन दोनों के नाम पर ट्रांसफर हो गया है। अजय देवगन ने इस बंगले के लिए करोड़ों का लोन लिया है। अजय देवगन ने इस बंगले के लिए 18.75 करोड़ का लोन लिया है। बंगले की कीमत 47 करोड़ के आस-पास है, जिसके लिए अजय देवगन ने 2.73 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई है।

अजय देवगन का यह नया अलीशान बंगला 474.4 वर्ग मीटर मे फैला हुआ है। उन्होंने बंगला 29 दिसंबर 2020 में खरीदा था, जबकि लोन 27 अप्रैल 2021 को लिया। अजय देवगन का यह नया बंगला उनके घर शिव शक्ति के नजदीक ही है, जिसमें फिलहाल वह और उनका परिवार रह रहे हैं।  पिछले साल ही अजय देवगन और काजोल को लेकर चर्चा थी कि दोनों अपने लिए नए आशियाने की तलाश में जुटे हैं।

SHARE