John Floyd death case: Police fired tear gas shells at people protesting outside the White House: जॉन फ्लॉयड मौत मामला: व्हाइट हाउस के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने दागे आंसू गैसे के गोले

0
248

अमेरिका में एक अश्वेत व्यक्ति जॉन फ्लॉयड की पुलिस वालेके कारण मौत हो गई जिसके बाद वहां विरोध प्रदर्शन जारी हैं। इस वि रोध प्रदर्शन की आग रविवार को व्हाइट हाउस तक पहुंच गई। व्हाइट हाउस के सामने प्रदर्शनकारियों के पहुंचने के बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। बता दें कि लोगों में अश्वेत व्यक्ति की पुलिस केद्वारा हुई मौत को लेकर रोष व्याप्त है। जिससे लोग सड़कों पर उतर गए हैं। जिसके कारण प्रमुख अमेरिकी शहरों में कर्फ्यू लागू है। ट्रंप प्रशासन ने दंगा भड़काने वालों की ब्रांडिंग घरेलू आतंकवादियों के तौर पर की है। इसी बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच ताजा झड़पें हुई हैं। व्हाइट हाउस के बगल में स्थित छोटे से पार्क में ये हिंसक झड़प हुई। जिसके बाद अधिकारियों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया। वहीं भीड़ ने आगजनी की और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इन सभी घटनाओं को देखते हुए कि कुछ देर के लिए राष्टÑपति ट्रं प को व्हाइट के नीचे स्थित बंकर में ले जाया गया। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्योमो और पुलिस आयुक्त डेरमोट शिया ने रविवार को शहर में प्रदर्शनकारियों के साथ घुटने टेकते हुए पुलिस अधिकारियों के एक वीडियो की प्रशंसा की। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों के साथ जॉर्ज फ्लॉयड के लिए न्याय की गुहार लगाते हुए घुटने टेके हुए हैं।

SHARE