76-day lockdown ended in Wuhan, China: चीन के वुहान में खत्म हुआ 76 दिन का लॉकडाउन

0
309

वुहान। कोरोना वायरस की महामारी ने पूरी दुनिया में अपना पांव पसार रखा है। इसका सेंटर चीन का वुहान शहर था जहां से यह बीमारी सभी जगह फैली। इस महामारी से लड़ने के लिए वुहान में लॉकडाउन किया गया जिसे देखकर सभी देशों ने ऐसा ही किया और कोरोना संक्रमण से लड़रहे हैं। अब अधिकारियों ने वुहान के लोगों को बाहर आने जाने की इजाजत दे दी है। बुधवार की मध्य रात्रि से लॉकडाउन खत्म होने के बाद शहर के 1.1 करोड़ लोगों को अब कहीं भी आने-जाने के लिए विशेष अनुमति की जरूरत नहीं होगी बशर्ते अनिवार्य स्मार्ट फोन एप्लिकेशन में यह पता चलता हो कि वे स्वस्थ हैं और किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में नहीं आए हैं। इस मौके पर यांगतेज नदी के दोनों ओर लाइट शो हुआ, गगनचुंबी इमारतों और पुलों पर ऐसी छवियां तैर रहीं थीं जिनमें स्वास्थ्यकर्मी मरीजों को ले जाते हुए दिख रहे थे, तो कहीं वुहान के लिए ‘हीरोइक सिटी’ शब्द दिख रहे थे। तटबंधों और पुलों पर नागरिक झंडे लहरा रहे थे और ‘वुहान आगे बढ़ो’ के नारे लगा रहे थे तथा चीन का राष्ट्रगान गा रहे थे।

SHARE