People of Assam will run Assam not nagpur people- Rahul Gandhi: असम को नागपुर वाले नहीं चलाएंगे, असम के लोग चले गएंगे-राहुल गांधी: असम को नागपुर वाले नहीं चलाएंगे, असम के लोग चलाएंगे-राहुल गांधी

0
188

कांग्रेस ने आज अपना स्थापना दिवस मनाया। अपने 135 वें स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर हमले किए। नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 135वें स्थापना दिवस पर असम में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस को असम का इतिहास, भाषा, संस्कृति पर आक्रमण नहीं करने देंगे। असम को नागपुर नहीं चलाएगा। असम को आरएसएस की चड्डी वाले नहीं चलाएंगे। असम को असम की जनता चलाएगी। राहुल गांधी ने इसके बाद कहा कि भाजपा का असम में युवा विरोध कर रहे हैं, अन्य राज्यों में भी विरोध हो रहा है। भाजपा लोगों की आवाज नहीं सुनना चाहती है। बता दें नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ कांग्रेस लामबंद है। अपने 135वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस ने ‘संविधान बचाओ, भारत बचाओ’ के संदेश के साथ देश के कई हिस्सों में फ्लैग मार्च निकाला। वहीं कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली में, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी असम में और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के कार्यक्रमों में शिरकत के लिए पहुंचे कर रहे हैं। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने झंडा रोहण किया इसके बाद प्रियंका गांधी ने लखनऊ में कार्यक्रम में शिरकत की है।

SHARE