Travel history and infection from infected patient, 8 cases reported: ट्रैवल हिस्ट्री और संक्रमित मरीज से मिला संक्रमण, 8 केस आए सामने

0
214

अंबाला सिटी। कोरोना संक्रमित मरीजों से संक्रमण फैलने लगा है। संक्रमण की चेन बननी शुरू हो गई है। रविवार को 15 पॉजिटिव केस आने के बाद सोमवार को भी ट्रैवल और कांटेक्ट हिस्ट्री के केस 8 केस पॉजिटिव पाए गए। इन केसों में 6 केस अंबाला सिटी व 2 केस अंबाला छावनी के है।   इसके साथ ही जिले में कुल मरीजों की संख्या का आंकड़ा 191 पहुंच  गया है। हालांकि राहत की खबर यह भी है कि सोमवार को 10 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। इसके साथ ही अंबाला में अब 105 मरीज एक्टिव है और 83 मरीज कोरोना बीमारी से ठीक हो चूकें है। जबकि अब 3 मरीजों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है।
यहां-यहां से पाए गए कोराना सकं्रमित मरीज
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अंबाला शहर के लक्ष्मी नगर से 30 वर्षीय दंपति, बलदेव नगर से एक 48 वर्षीय महिला, पटेल नगर से एक 22 वर्षीय युवक, बंद फाटक मोती नगर से भी 20 वर्षीय एक युवक, इसके साथ ही न्यू मॉडल कॉलोनी से  34 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके साथ ही अंबाला छावनी रेलवे विहार से 58 वर्षीय महिला व निशांत सिनेमा के नजदीक से  31 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है।

संक्रमित मरीज से मिला संक्रमण
काला आम्ब फैक्ट्री में एक कोरोना मरीज मिला।  उसके सम्पर्क मे आने वाले कई मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। सोमवार को न्यू मॉडल कालोनी से एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। इस मरीज को आइसोलेट कर इसके घर के आस पास के इलाके को कंटेनमेंट जोन बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पाजीटिव आने के बाद अपने आप को छुपाने लगा
मोती नगर का एक युवक जो कि कपड़े की रेहडी लगाता था। वह बीते दिनों दिल्ली से अंबाला आया था और उसका सैंपल लिया गया था। हालात यह रहे कि सोमवार को उसकी रिपोर्ट पाजीटिव आ गई। इसके चलते जब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उस व्यक्ति से सम्पर्क करने का प्रयास किया तब उसने भ्रामक सूचनाएं दी और अपना मोबाइल बंद कर लिया। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम को उसे तलाश करना पड़ा और जब वह मिला तब उसको आइसोलेट किया गया और उसके सम्पर्क में आने वालों के रैंडम सैंपल लिए जा रहे हैं।
कई और जो कोरोना मरीज के सम्पर्क में आ कर हुए संक्रमित
रेल विहार मेें रहने वाली 58 साल की महिला कोरोना मरीज के सम्पर्क में आई। इनका सैंपल लिया गया था। सोमवार को यह भी पाजीटिव आई। इन्हें भी अस्पताल में दाखिल कर लिया गया है। इसके संग ही छावनी के निशांत सिनेमा के पास रहने वाला युवक भी पाजीटिव आए मरीज के सम्पर्क में था। वहीं सिटी के पटेल नगर के युवक की दिल्ली की ट्रैवल हिस्ट्री सामने आई। इसके साथ ही लक्ष्मी नगर सिटी से एक महिला और पुरुष कोरोना संक्रमित मिले। इन दोनों की भी ट्रैवल हिस्ट्री है।
महिला मिली संक्रमित
बलदेव नगर में एक 48 साल की महिला संक्रमित मिली। इनके घर में करीब 15 दिन पहले मृत्यु हो गई थी। संस्कार में बाहर से कई लोग आए थे। महिला सोमवार संक्रमित मिली और इन्हें भी आइसोलेट कर दिया गया है। इनके घर के आसपास के इलाके को सील किया जा रहा है।
कंटेनमेंट जोन बढ़ कर हुए 61
अंबाला में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ कर 61 हो गई है। सोमवार को टीमों ने इन जोन में 18 हजार 705 लोगों को स्क्रीन किया और 157 लोगों के सैंपल लिए। जिले में अब तक 10 हजार 912 सैपल लिए जा चुके हैं। इसमें 9 हजार 974 की रिपोर्ट निगेटिवआई है और 750 की रिपोर्ट आनी बाकी है। बाहर से आने वालों में छावनी में 17 और सिटी में 3 के सैपल लिए गए हैं।

सर्तकता अपना, बिमारी से करें बचाव
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों से आग्रह किया कि वह मुंह पर मास्क अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि सर्तकता से ही इस बीमारी से बचा जा सकता है।  जिन क्षेत्रों से भी कोरोना पॉजिटिव मामले आ रहे है वहां पर विभागीय टीम लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ साथ उनके सैंपल भी ले रही है। वहीं जिन इलाकों में  कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहें है उन्हें कंटनमेंट जॉन बनाया जा रहा है।
वर्जन
अब अधिकत्तर मरीज कांटटैक्ट हिस्ट्री के आ रहे है। आज 8 कोरानो मरीज पाए गए है। जबकि 10 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सैंपलिंग कर रही है।
डा . कुलदीप, सीमएओ अंबाला।

SHARE