Agri-activities in agricultural states Punjab, Haryana and Himachal Pradesh increased: कृषिक राज्यों पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश में बढ़ीं कृषि-गतिविधियां

0
265

चण्डीगढ़। इस समय फ़सलों की कटाई का मौसम चल रहा है तथा पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में कृषि-गतिविधियां बढ़ गईं हैं। लॉकडाऊन के बावजूद कृषि-आधारित इन राज्यों में कृषि से संबंधित गतिविधियां तीव्र हो गई हैं। कृषकों को ऐसे समय कोई समस्या न हो, इसी लिए भारत सरकार ने इन गतिविधियों में लगे व्यक्तियों हेतु ढील की अनुमति दी है।

पंजाब के फ़िरोज़पुर ज़िले के किसन कर्म सन्धु ने इस महत्त्वपूर्ण समय उनकी फ़सलों की कटाई की अनुमति देने हेतु केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह भी कहा कि वह प्रत्येक आवश्यक कदम उठा रहे हैं कि वह दूसरे व्यक्तियों के पास न जाएं तथा कोविड-19 के कारण निरंतर सामाजिक-दूरी बना कर रखें। संगरूर के एक किसान ने भी ऐसी भावना व्यक्त की।

पैकेज के अंतर्गत मिली सहायता से पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के किसान संतुष्ट हैं। मण्डी ज़िले की सुन्दरनगर तहसील के किसान रूप सिंह ने बताया कि उनके पिता के बैंक खाते में प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के अंतर्गत 2,000 रुपए अग्रिम जमा हो गए हैं। इसी ज़िले की गांव की पंचायत के किसान पंकज कुमार ने कहा कि उन्होंने पीएम-किसान के अंतर्गत मिली राशि बीज व खादें ख़रीदने पर ख़र्च की है। उन्होंने संतुष्टि व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार का यह कदम कोविड-19 के कारण उत्पन्न हुईं वर्तमान परिस्थितियों में निर्धनों व किसानों की बहुत सहायता करेगा। बिलासपुर के एक अन्य किसान जीतराम ने भी भरोसा प्रकट किया तथ अप्रैल माह में अग्रिम राशि प्राप्त होने की पुष्टि की।

लॉकडाऊन के कारण आम लोगों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी परिस्थितियों का सामना करने हेतु केन्द्र सरकार द्वारा ‘प्रधान मंत्री ग़रीब कल्याण योजना’ के अंतर्गत 1.70 लाख करोड़ का पैकेज घोषित किया गया था। बातचीत के क्रम के दौरान लाभार्थियों ने कोरोना-वायरस को रोकने हेतु उठाए गए कदमों पर संतुष्टि भी व्यक्त की तथा उनका समर्थन किया। हरियाणा के निशा ने कहा कि उनकी आय का अन्य कोई भी संसाधन नहीं है तथा ऐसे समय उनके जन-धन खाते में आई राशि अत्यंत सहायक सिद्ध हुई है तथा एक अन्य जन-धन खाता लाभार्थी लक्ष्मी देवी ने कहा कि उन्होंने इस राशि से राशन ख़रीदा। कुरुकक्षेत्र के नीरज देवी ने लॉकडाऊन के दौरान सरकार के प्रयासों की सराहना की तथा कोरोना-वायरस से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों संबंधी जागरुकता दर्शायी। 32 करोड़ से अधिक निर्धन लोगों ने ’प्रधान मंत्री ग़रीब कल्याण पैकेज’ के अंतर्गत 29,352 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्राप्त की है। इससे ज्ञात होता है कि इस राहत पैकेज ने ऐसे कठिन समय में उनकी अत्यंत सहायता की है तथा कोविड-19 का पासार रोकने हेतु भारत सरकार द्वारा किए उपायों को किसानों का सहयोग मिल रहा है।

SHARE