150 countries to go to Muslims, Hindus have only India-Vijay Rupani: मुस्लिमों के पास जाने के लिए 150 देश, हिंदुओं के पास केवल भारत-विजय रूपाणी

0
267

नई दिल्ली। गुजरात में साबरमती आश्रम के बाहर भाजपा ने सीएए के समर्थन में रैली की। इस रैली में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को सही ठहया और कहा कि मुसलमान दुनिया के 150 इस्लामिक देशों में से किसी को भी चुन सकते हैं, लेकिन हिंदुओं के लिए भारत ही एकमात्र देश है। फिर भी आपको इतनी तकलीफ है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सीएए के समर्थन में बयान देते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह इस विषय पर महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की इच्छाओं का सम्मान नहीं कर रही। रूपाणी ने कहा कि पाकिस्तान में विभाजन के समय (1947 में) 22 प्रतिशत हिंदू थे। अब प्रताड़ना, दुष्कर्म और उत्पीड़न की वजह से उनकी जनसंख्या घटकर केवल तीन प्रतिशत रह गई है। इसलिए हिंदू भारत वापस आना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम वही काम कर रहे हैं जो कांग्रेस को इन संकटग्रस्त हिंदुओं की मदद के लिए करना चाहिए था और अब हम इसे कर रहे हैं तो आप इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू आबादी केवल दो प्रतिशत पर सिमट गई है।

SHARE