Dhoni can still get BCCI contract: धोनी अब भी हासिल कर सकते हैं बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट

0
196

नई दिल्ली। केंद्रीय अनुबंध सूची से महेंद्र सिंह धोनी का बाहर होना तय था और उन्हें राष्ट्रीय चयन समिति ने सूची को अंतिम रूप देने से पहले इसकी जानकारी दे दी थी। पूर्व कप्तान अगर इस साल टी-20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल होते हैं तो उन्हें सूची में फिर जगह मिल सकती है। बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि दो बार के विश्व कप विजेता 38 वर्षीय पूर्व कप्तान का सूची से बाहर होना चौंकाने वाला नहीं है, क्योंकि उन्हें करीब छह महीने से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। अधिकारी ने कहा, ह्यमैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि बीसीसीआई के शीर्ष पदाधिकारियों में से एक ने धोनी से बात करके उन्हें केंद्रीय अनुबंधों के बारे में बताया था। उन्हें साफ तौर पर बताया गया कि चूंकि उन्होंने सितंबर 2019 से अब तक कोई मैच नहीं खेला है तो उन्हें सूची में नहीं रखा जा सकता। यह प़ूछने पर कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह और सीईओ राहुल जोहरी में से किसने धोनी से बात की, अधिकारी ने बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, किसने बात की, इसमें पड़ने की जरूरत नहीं है। बात यह है कि उनके कद के खिलाड़ी को बताया जाना जरूरी है कि फिलहाल वह केंद्रीय अनुबंध से बाहर हैं और यह उचित तरीके से किया गया।अधिकारी ने कहा कि धोनी आॅस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप की टीम में जगह बनाते हैं तो उन्हें प्रो राटा आधार पर अनुबंध दिया जा सकता है। मौजूदा नियम के तहत उसी खिलाड़ी को केंद्रीय अनुबंध दिया जा सकता है, जिसने कम से कम तीन टेस्ट या आठ वनडे खेले हों। वह इतने टी-20 मैच खेलते हैं तो भी सूची में शामिल हो सकते हैं। यह पूछने पर कि क्या इसके बाद अब धोनी वनडे क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं, उन्होंने कहा, इस बारे में तो महेंद्र सिंह धोनी खुद ही बता सकते हैं।

SHARE