Rahul Gandhi demands petrol-diesel price reduction, Congress leader Milind Deora comes out in protest: राहुल गांधी ने की पेट्रोल-डीजल की कीमतोंकी कमी की मांग, विरोध में आएं कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा

0
274

नई दिल्ली। दुनिया में कोरोना वायरस ने हाहाकार मचा रखा है। दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन चल रहा है। व्यापार आयात, निर्यात, आवागमन सबकुछ ठप पड़ गया है। क्रूड आॅयल की कीमतों मेंभारी गिरवाट दर्ज की गई है। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की घटी कीमतोंको देखते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने देश में तेल की कीमते घटाने की मांग की। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि तेल के दाम शून्य से भी कम हो गए हैं, फिर भी भारत में दाम कम नहीं हो रहे हैं। हालांकि कांग्रेस पार्टी के ही वरिष्ठ नेता मिलिंद देवड़ा नेइसका विरोध किया है। मिलिंद देवड़ा ने कहा कि भारत ब्रेंट क्रूड का इंपोर्ट करता है न कि डब्ल्यूटीआई क्रूड का। डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत सोमवार को निगेटिव में चली गई थी। देवड़ा ने कहा है कि गाड़िया चल नहीं रही हैं, इसलिए तेल के दामों में कटौती का उपभोक्ताओं को कोई फायदा नहीं होगा। देवड़ा ने जो तीसरी बात कही वह यह है कि रुपए की कीमत घटने से क्रूड के दाम घटने का फायदा नहीं हो रहा है। बाद मे ंकांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘मिलिंद देवड़ा भाई, अमेरिका अब भारत का 6ठा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता है। वर्ष 2019-20 के 6 महीनों में, हमने अमेरिका से 54 लाख टन कच्चे तेल का आयात किया। इसके अलावा, उत्तर भारत में अब फसल की कटाई का मौसम है, डीजल के साथ हार्वेस्टर्स ट्रैक्टर और ट्रक फिर से सप्लाई चेन को आगे बढ़ा रहे हैं।’

SHARE