Dr. Santosh Kumar honored with Anmol Ratan Award-2019: अनमोल रतन अवॉर्ड-2019 से डॉ. संतोष कुमार सम्मानित

0
290

चंडीगढ़। पीजीआई के यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर (डॉ.) संतोष कुमार को अनमोल रतन अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया है। इस पुरस्कार को उन्होंने अपनी बड़ी उपलब्धि करार दिया है। गौरतलब है कि डॉ. संतोष का यूरोलॉजिस्ट के रूप में शानदार ट्रैक रिकार्ड रहा है। इन्होंने यूरोलॉजी के कई पेचिदे मामले को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है, जिसमें मुख्य रूप से प्रोस्टेट कैंसर, ब्लैडर कैंसर, स्टोन और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी शामिल है। ये पीजीआई में पिछले 27 सालों से अपनी सेवा दे रहे हैं।
इन्होंने अपने करियर में अब तक 25 हजार से ज्यादा सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। इसके अलावा इन्हें रोबोर्ट सर्जरी में भी महारथ हासिल है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में इनके 150 से अधिक पब्लिकेशन प्रकाशित हो चुके हैं। इन्होंने 50 से अधिक पेपर अंतर्राष्ट्रीय और 100 से अधिक पेपर नेशनल कांफ्रेंस में पेश किए हैं। डॉ. कुमार को इससे पहले भी कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिसमें मुख्य रूप से यूरोलॉजिकल सोसाइटी आॅफ इंडिया एंड रोबोटिक यूरोलॉजी फोरम का पुरस्कार भी है। इन्होंने पीजीआई में कई नई सर्जिकल प्रोसिडयूर को स्थापित किया है।

SHARE