Heavy resentment over breaking of Bhima Rao Ambedkar’s statue in Saharanpur: सहारनपुर में भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने पर भारी आक्रोश

0
196

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शरारती तत्वों द्वारा महौल बिगाडने की कोशिश की गई। यहां डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया जिससे यहां का माहौल खराब हो। इससे अनुसूचित जाति के लोगों में भारी आक्रोश है। गुस्साए लोगों ने बेहट-सहारनपुर मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है। मामला सहारनपुर के बेहट थानाक्षेत्र का है। यहां बेहट रोड पर शरारती तत्वों ने घुना बस स्टेंड पर आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी लगने पर आसपास के लोगों में रोष फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। गुस्साए लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर सड़क पर आ गए। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने बेहट-सहारनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। बताया गया कि बेहट रोड पर प्रदर्शन करने वालों और जाम में फंसे श्रद्धालुओं के बीच टकराव के हालात बने हुए हैं। पुलिस ने बीच में घुसकर मामला संभाला और दोनों पक्षों को शांत कराया लेकिन तनातनी जारी है।

SHARE