First Vice Chancellor of Haryana’s First Sports University Kapil Dev: हरियाणा की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पहले कुलपति कपिल देव

0
399

चंडीगढ़। हरियाणा में पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनने जा रही है। इस पहले खेल विश्वविद्यालय के पहले कुलपति टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और महानतम खिलाड़ी कपिल देव होंगे। यह सूचना स्वयं हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने दी। उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। सोनीपत के राई में मोतीलाल नेहरू स्कूल आॅफ स्पोर्ट्स कैंपस में ही इस खेल यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई है। जानकारी के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के बाकी स्टाफ की नियुक्ति भी जल्दी कर दी जाएगी। नियमानुसार, किसी भी यूनिवर्सिटी के कुलपति का पद प्रदेश के राज्यपाल को दिया जाता है। लेकिन हरियाणा में इस नियुक्ति को लेकर कानून बदला गया है और पहली बार खेल जगत से जुड़े शख्स को इस पद पर नियुक्त किया गया है। लेकिन राज्यपाल संरक्षक की भूमिका में रहेंगे। हरियाणा सरकार ने पिछले महीने मानसून सत्र में प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना की थी।
गौरतलब है कि कपिल देव के नेतृत्व में 1983 में भारत ने पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था।

कपिल देव स्ट्राइक बॉलर के रूप में टीम में शामिल थे लेकिन वह बल्लेबाजी में भी सिद्धहस्त थे। वह दुनिया के महान क्रिकेट प्लेयर्स में गिने जाते हैं। कपिल का जन्म 6 जनवरी 1959 को चंडीगढ़ में हुआ था। कपिल देव ने 1978-79 में फैसलाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर की शुरूआत की। 1982 में पाकिस्तान के दौरे पर भारत के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कपिल देव को भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। 1985 में कपिल देव दोबारा टीम इंडिया के कप्तान बने। 1996 में कपिल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का नेतृत्व किया। कपिल 1991 में टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने। कपिल 1994 में दुनिया में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। कपिल के इस रिकॉर्ड को 1999 में कोर्टनी वॉल्श द्वारा तोड़ा गया। 4,000 टेस्ट रन बनाने और 400 टेस्ट विकेट लेने के लिए कपिल का नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज है। उन्हें  1979-80 में अर्जुन पुरस्कार, 1982 में पद्मश्री और 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

SHARE