
अंबाला और पंचकूला में आज साढ़े 8 बजे तक तेज बारिश होने की चेतावनी,
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा के 3 जिलों में आज मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर शामिल है। अंबाला और पंचकूला में आज सुबह साढ़े 8 बजे तक तेज बारिश होने की चेतावनी भी जारी की गई है।
बाकी जिलों में हल्की व मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया गया है। वहीं आज के बाद मानसून टर्फ रेखा हरियाणा से हटकर बंगाल की ओर बढ़ने की संभावना है, जिससे मानसूनी गतिविधियों में कमी आएगी।
यमुनानगर में सबसे अधिक और कैथल में सबसे कम बारिश हुई
अब तक इस मानसून सीजन में यमुनानगर जिले में सबसे अधिक और कैथल में सबसे कम बारिश हुई है। आईएमडी के मुताबिक हरियाणा में अब तक सामान्य से 21 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 5 अगस्त तक औसतन 233 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। लेकिन प्रदेश में 281 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है।