Wonder Women: महिला ने दिया सात बच्चों को जन्म, सभी स्वस्थ

0
481
Wonder Women

आज समाज डिजिटल, ऐबटाबाद:

Wonder Women

पाकिस्तान में एक महिला ने एकसाथ एक नहीं बल्कि सात बच्चों को जन्म दिया है। महिला द्वारा एक साथ इतने बच्चों को जन्म देने की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं डॉक्टर भी हैरान है कि एक साथ इतने बच्चे और सभी पूरी तरह से स्वस्थ पैदा हुए अपने आप में करिश्मा है। इन बच्चों में चार लड़के और तीन लड़कियां हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की तस्वीरें

स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने इन बच्चों की तस्वीरें भी जारी की हैं। दरअसल, यह घटना पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में स्थित ऐबटाबाद शहर की है। पाकिस्तान के एक टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां के जिन्ना इंटरनेशनल अस्पताल में इस महिला का इलाज चल रहा था। इन बच्चों के पिता का नाम यार मोहम्मद है। उन्होंने बताया कि पत्नी जब गर्भवती थी तभी जांच के दौरान हमें पता चल गया था कि एक से ज्यादा बच्चे हैं, लेकिन यह नहीं पता था कि सात बच्चे हैं।

उन्होंने बताया कि पत्नी की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर हमने उनको अस्पताल में भर्ती कराया। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में यह पता चला कि महिला के पेट में पांच बच्चे हैं। जब महिला का आॅपरेशन किया गया और एक-एक करके सात बच्चों ने जन्म लिया। महिला और बच्चों की हालत स्थिर बताई गई है।

Read Also : Karva Chauth 2021 पांच साल बाद बन रहा शुभ योग, जानें तिथि, पूजा मुहूर्त व चांद निकलने का समय

    Home Remedies For Hair Fall बालों को झड़ने से रोकने के लिए घरेलू उपचार

SHARE