यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दिया ऐसा बयान, पुतिन के हो गए कान खड़े

0
278
Ukrainian President statement

आज समाज डिजिटल, कीव (Ukrainian President statement) : रूस और यूक्रेन के बीच पिछले साल फरवरी से जारी युद्ध के बाद अब दोनों देशों के राष्ट्रपति एक दूसरे पर शब्दों से वार कर रहे हैं। इस युद्ध में जहां रूस ने जमीनी व हवाई हमले करते हुए यूके्रन को पूरी तरह से तबाह करने की कोशिश की।

रूस के हमले से यूक्रेन के लगभग सभी प्रमुख शहर तहस-नहस हो गए। इस दौरान यूक्रेन के हजारों नागरिक मारे गए और लाखों देश छोड़कर जाने के लिए मजबूर हो गए। वहीं रूसी राष्ट्रपति ने यह घोषणा की थी कि वे इस युद्ध को एक सप्ताह में यूक्रेन पर कब्जा करने के साथ ही समाप्त कर देंगे। अब यूक्रेनी राष्ट्रपति ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे पुतिन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

ये भी पढ़ें : मिस्र उप वित्त मंत्री शेरिन अल शरकावी ने कहा, ‘पर्यटन और निवेश’ दोनों के लिए भारत अहम देश 

उल्टा पड़ा रूस का दांव

रूसी राष्ट्रपति के ऐलान के बाद शुरू हुए युद्ध में यूक्रेन की सेना व नागरिकों ने रूसी हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया। इसका नतीजा यह रहा कि रूस को भी इस युद्ध में बहुत बड़े स्तर पर जानमाल की हानि हुई। इस दौरान युद्ध में अमेरिका सहित कई बड़े देश यूक्रेन का समर्थन करते हुए सीधे तौर पर उतर पड़े। यूरोपीय यूनियन ने भी यूक्रेन का पूरी तरह से साथ दिया।

ये भी पढ़ें : खून तक जमा देने वाली ठंड, Photos में देखिए -40 डिग्री तापमान में कैसे रहते हैं लोग

ये बोले यूक्रेन के राष्ट्रपति

दरअसल गत दिवस यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने एक वीडियो में देश और विश्व को संबोधित करते हुए कहा है कि तीसरा विश्व युद्ध किसी भी हालत में नहीं होगा। उन्होंने कहा कि स्थितियां बदल रही हैं। इस समय युद्ध में हमारी सेना मजबूत हो रही है। आने वाले कुछ ही दिनों में हम रूस को हरा देंगे और युद्ध समाप्त हो जाएगा। (Russia Ukraine War)

ये भी पढ़ें : ब्रिटेन में यूरेनियम की बड़ी खेप जब्त, परमाणु बम बनाने के लिए पाकिस्तान से भेजी गई थी

ये भी पढ़ें : आर्थिक कंगाली के कगार पर पाकिस्तान, सऊदी अरब ने फिर किया मदद का ऐलान

ये भी पढ़ें : Samsung यूजर्स के लिए बुरी खबर, इन स्मार्टफोन में वाट्सएप चलना हुआ बंद

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE