Trump, who did not attend Biden’s swearing-in, left a message at the White House: बाइडेन के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हुए ट्रंप, व्हाइट हाउस में छोड़ा एक संदेश

0
175

वाशिंगटन। आखिरकार तमाम अटकलों और ड्रामे के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस छोड़ दिया। ट्रंप के शासनकाल को एक दागदार विरासत के रूप में देखा जा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप न वर्तमान राष्टÑपति जो बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में भाग नहीं लिया। लेकिन एक अन्य परंपरा को उन्होंने जरूर निभाया। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने उत्तराधिकारी जो बाइडन के लिए व्हाइट हाउस में एक संदेश छोड़ा है। व्हाइट हाउस के ओवल आॅफिस में रखे ‘रेजेल्यूट डेस्क में परंपरानुसार अगले राष्ट्रपति के लिए वर्तमान राष्ट्रपति एक संदेश लिखकर रख जाता है। जिसे ट्रंप ने भी निभाया और जो बाइडेन के लिए एक स ंदेश लिखा। सामान्य तौर पर निवर्तमान राष्ट्रपति के संदेश में बधाई और शुभकामनाएं होती हैं। ट्रंप नेअमेरिकी संसद भवन (यूएस कैपिटल) में बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में भाग नहीं लिया और समारोह से महज कुछ ही घंटे पहले देश की प्रथम महिला मेलेनिया ट्रंप के साथ फ्लोरिडा रवाना हो गए। ट्रंप के कार्यकाल मेंउन्हें दो बार महाअभियोग झेलना पड़ा। रियल एस्टेट कारोबारी से नेता बने 74 वर्षीय ट्रंप ने वाशिंगटन डीसी में सत्ता के गलियारों में राजनीति के नियमों में बड़े फेरबदल किए।

SHARE