अफगानिस्तान में तीन शहरों पर तालिबान का कब्जा, लाखों बेघर

0
332
pic
pic

आज समाज डिजिटल, काबुल:
वर्तमान में अफगानिस्तान पर तालिबान कहर ढा रहा है। यह नुकसान उसे तालिबान की बढ़ती ताकत से हो रहा है। तालिबान एक के बाद एक शहर पर कब्जा जमा रहा है। तालिबान ने तीन और शहरों पर कब्जा कर लिया। ये शहर पुल-ई-खुमरी, फैजाबाद और फराह हैं। अब तालिबान की नजर यहां के चौथे शहर मजार ए शरीफ पर है। भारत ने यहां के अपने नागरिकों को निकालने का फैसला किया लिया है। इसके लिए स्पेशल फ्लाइट भी भेजी गई है।
क्रिकेटर राशिद खान को मदद की दरकार
अफगानिस्तान में बदतर हालात के बीच क्रिकेटर राशिद खान ने दुनिया से मदद की अपील की है. राशिद खान ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा-ह्यडियर वर्ल्ड लीडर्स. मेरा देश इस वक्त मुश्किल में है, हजारों निर्दोष बच्चे, महिलाएं, लोग शहीद हो रहे हैं, घर बर्बाद हो रहे हैं। हमें ऐसे संकट में छोड़कर ना जाएं। हम शांति चाहते हैं, अफगानियों की मौत होने से बचाइए।
अमेरिका ने भी छुड़ा लिया हाथ
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी पर गुंजाइश से इनकार कर दिया है। बाइडन ने कहा, अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के फैसले पर मुझे कोई अफसोस नहीं है। अफगान नेताओं और लोगों को अपने देश के लिए तालिबान से खुद लड़ना होगा। ये उनका ही संघर्ष है।
अब तक इन शहरों पर हो चुका कब्जा
तालिबान ने इससे पहले 6 प्रांतीय राजधानियों पर कब्जा किया था। इसमें समांगन प्रांत, कुंदूज, सर-ए-पोल, तालोकान शामिल है। वहीं, दक्षिण में ईरान की सीमा से लगे निमरोज प्रांत की राजधानी जरांज पर कब्जा कर लिया है। उजबेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान सीमा से लगे नोवज्जान प्रांत की राजधानी शबरघान पर भी भीषण लड़ाई के बाद तालिबान का कब्जा हो गया है।
हजारों परिवार कर रहे पलायन
इस बीच एक रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान में 22,500 से अधिक परिवारों को कंधार में तालिबान के हमले के बाद लड़ाई से बचने के लिए घर छोड़ना पड़ा है। मई के बाद से दिन-ब-दिन हिंसा बढ़ती जा रही है। विदेशी सैनिकों की अंतिम वापसी की शुरूआत के कुछ दिनों बाद तालिबान की ओर से शुरू किए गए बड़े हमले पिछले कुछ दिनों में बहुत बढ़ गए हैं।

SHARE